Juices For Dehydration: गर्मी में निर्जलीकरण से बचने के लिए पिएं ये 6 प्रकार के जूस

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए आप घर पर बने जूस का सेवन कर सकते हैं। जानते हैं कैसे बनाएं ये जूस
  • SHARE
  • FOLLOW
Juices For Dehydration: गर्मी में निर्जलीकरण से बचने के लिए पिएं ये 6 प्रकार के जूस


गर्मियों ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोग अपनी डाइट से चाय कॉफी को निकाल रहे हैं और जूस व शिकंजी को अपनी पसंद बना रहे हैं। शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग डिब्बाबंद जूस उसके साथ साथ कोला आदि का सेवन करते हैं। लेकिन बता दे कि इन चीजों का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। डिब्बाबंद जूस अपने पोषक तत्व को खो देता है। ऐसे में सबसे अच्छा विकल्प है कि घर पर ही नेचुरल तरीके से जूस बनाया जाए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर किस प्रकार ताजे फलों का रस निकाल सकते हैं और अपने शरीर को डिहाइड्रेशन से कैसे बचा सकते हैं? पढ़ते हैं आंगे...

1 - पपीते और खरबूजे का रस

पपीता और खरबूजे का रस बनाने के लिए आपके पास इन दोनों सामग्रियों के साथ-साथ नींबू, बर्फ होनी भी जरूरी है। अब सबसे पहले कस्तूरी खरबूज और पपीते के साथ-साथ, नींबू का रस और बर्फ के टुकड़े डालें और चारों चीजों का मिश्रण बना लें। अब बने हुए मिश्रण का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाएगी। बता दें कि खरबूजे के अंदर एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और beta-carotene मौजूद होते हैं जो ना केवल मूत्र पथ के इन्फेक्शन को दूर करते हैं बल्कि अल्सर जैसी समस्या से लड़ने में मददगार है। इसके अलावा यह जूस वजन को घटाने में भी सहायके है।

2 - शहद और पुदीने के पत्तों से बना रस

बता दें कि इस रस को बनाने के लिए आपके पास शहद, पुदीने के पत्ते, उबला हुआ पानी, ग्रीन टी‌ होनी जरूरी है। आपको सबसे पहले उबले पानी में पुदीने के पत्ते, शहद और टी बैग को मिलाएं। अब 5 मिनट तक इस मिश्रण को ढ़क कर रख दें। 5 मिनट बाद टी बैग को निकालें और बनें मिश्रण को ठंडा करें। जब आप मिश्रण को ठंडा करने के बाद बाहर निकालेंगे तो उसे बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और बने रस का सेवन करें। इससे दस्त यानी डायरिया, उल्टी आदि समस्याएं भी दूर होती है। बता दें कि पुदीना जीवाणु रोधी होने के साथ-साथ एंटीफंगल और एंटीवायरल भी है। ऐसे में गर्मियों में इस रस के सेवन से शरीर की कई समस्याएं तो दूर होती ही हैं डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढें- Summer Special Recipes: खीरे से बनाएं ये टेस्टी और क्रंची रोल, पूजा माखीजा से जानें रेसिपी और खाने के फायदे

3 - संतरे का बना जूस

संतरे का जूस बनाने के लिए आपके पास काला नमक, संतरा, नींबू और बर्फ के कुछ टुकड़े होने चाहिए। अब आप सबसे पहले इन तीनों चीजों को मिक्सी में डालें और इनका एक मिश्रण तैयार करें। अब रस को निकाले और ऊपर से काला नमक डालकर सेवन करें। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होगी। बता दें कि संतरे के अंदर विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो संक्रमण को दूर करने के साथ-साथ शरीर को तरोताजा भी रखता है। ऐसे में गर्मियों में संतरे का जूस पीना एक अच्छा विकल्प है।

4 - नींबू का जूस

यह एक ऐसा रस है, जिसे आप कुछ ही मिनट में बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं है। बस आपके पास नींबू, चीनी, बर्फ के टुकड़े और ठंडा पानी होना जरूरी है। अब सबसे पहले ठंडे पानी में शक्कर को डालें और उसमें नींबू का रस निचोड़ दें। आप बने मिश्रण में बर्फ के टुकड़ों को डालें और सेवन करें। इस रस के सेवन से शरीर तरोताजा महसूस करेगा। बता दें कि निर्जलीकरण की समस्या को दूर करने में नींबू एक अच्छा विकल्प है। यह पाचन तंत्र को भी ठंडक पहुंचाता है। ऐसे में गर्मियों में नींबू के रस का सेवन एक अच्छा विकल्प है।

5 - मौसमी और शहद का जूस

बता दें कि मौसमी का जूस बनाने के लिए आपके पास मौसमी, चीनी या शहद, भुना जीरा, चाट मसाला या काला नमक होना जरूरी है। अब सबसे पहले मौसमी को एक मिक्सी में डालें और उसका रस निकालें। अब निकले हुए रस में शहद को मिलाएं और उसे एक गिलास में करें। अब भुना हुआ जीरा और चार्ट मसाले के साथ थोड़ा काला नमक भी मिलाएं और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। तैयार जूस का सेवन करें। बता दें कि मौसमी के अंदर विटामिन सी के साथ-साथ लोहा और तांबा भी होता है। ऐसे में यह कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ-साथ स्किन की समस्या यानी धब्बे, दाग को भी दूर करता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में लू, अपच जैसी कई समस्याओं से बचाता है गन्ने का सिरका, डॉक्टर से जानिए इसके 14 फायदे, नुकसान और उपयोग

6 - रूह अफजा का जूस

इसके लिए आपके पास रूह अफजा के साथ-साथ नीबू, काला नमक और बर्फ के टुकड़े होने जरूरी है अब एक जग में रूह अफजा को ठंडे पानी में मिलाएं और इसमें काला नमक डालें। उसमें बर्फ के कुछ टुकड़ों को मिलाएं और बने रस का सेवन करें। बता दें कि इस रस के सेवन से इंस्टेंट एनर्जी आती है। ऐसे में आप गर्मियों में इस रस का सेवन कर सकते हैं और अपने शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर कर सकते हैं।

नोट - ऊपर बताए गए चीजों में अगर आपको किसी भी चीज से एलर्जी है तो उसका सेवन गर्मी में ना करें। ऐसा करने से समस्या और बढ़ सकती है। इससे अलग आप किसी स्पेशल डाइट का सेवन कर रहे हैं तब भी अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। गर्भवती महिलाएं किसी भी जूस का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की राय जरूर लें।

Read More Articles on Healthy diet in hindi

Read Next

गर्मी में लू, अपच जैसी कई समस्याओं से बचाता है गन्ने का सिरका, डॉक्टर से जानिए इसके 14 फायदे, नुकसान और उपयोग

Disclaimer