Doctor Verified

शिशु के लिए फार्मूला मिल्क बनाते समय ये छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, डॉक्टर से जानें इसे बनाने का तरीका

जिन बच्चों की माताओं को दूध बनने से जुड़ी समस्या होती है उन शिशुओं को फॉर्मूला मिल्क दिया जाता है। आगे जानते हैं यदि सही मात्रा में फॉर्मूला मिल्क तैयार न किया जाए तो शिशुओं को क्या नुकसान हो सकते हैं? साथ ही, इसे बनाने का सही तरीका भी बताया गया है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शिशु के लिए फार्मूला मिल्क बनाते समय ये छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, डॉक्टर से जानें इसे बनाने का तरीका


How To Prepare Formula Milk For Baby In Hindi: कई महिलाओं को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते ब्रेस्ट मिल्क से बनने में परेशानी होती है। इसकी वजह से शिशु को पर्याप्त मात्रा में दूध नहीं मिल पाता है। इस स्थिति में डॉक्टर शिशु को फॉर्मूला मिल्क देने की सलाह दे सकते हैं। फॉर्मूला मिल्क विशेष रूप से शिशुओं के लिए तैयार किया जाता है, जिससे उनको ब्रेस्ट मिल्क की तरह सभी पोषण आसानी से प्राप्त होते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह ब्रेस्ट मिल्क का विकल्प माना जा सकता है। लेकिन, शिशु को देने से पहले इसे दूध या पानी के साथ मिलाया जाता है। यह प्रक्रिया एक अहम प्रक्रिया मानी जाती है, इसमें पानी, दूध या फॉर्मूला मिल्क की सही मात्रा का कॉम्बिनेशन काफी जरूरी होता है। यदि, आपको इस कॉम्बिनेशन को ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं तो इससे शिशु को कई तरह की समस्या हो सकती है। इस लेख में इंस्टाग्राम में शिशुओं से जुड़ी से जानकारी प्रदान करने वाले पीडियाट्रिक्स डॉक्टर तरुण आनंद से जानते हैं कि फॉर्मूला मिल्क को बनाने के लिए सही तरीका क्या होता है और इससे बच्चे को क्या फायदे मिलते हैं।

फॉर्मूला मिल्क बनाने की सही प्रक्रिया क्या होती है? - What Is The Correct Way To Prepare Formula Milk In Hindi

डॉक्टर तरुण आनंद बताते हैं कि कई बार शिशुओं का वजन सही अनुपात में नहीं बढ़ पाता है। इसके पीछे की वजह जानने पर पता चलता है कि घर के सदस्यों द्वारा सही मात्रा में फॉर्मूला मिल्क न बना पाने की वजह से इस तरह की समस्या देखने को मिलती है। भारत में मिलने वाले ज्यादातर फॉर्मूला मिल्क को तैयार करने का तरीका लगभग एक समान ही होता है। फॉर्मूला फीड बनाने के लिए 30 एमएल पानी में करीब एक सामान्य आकार की चम्मच और 60 एमएल पानी में 2 चम्मच मिलाना चाहिए। इसी अनुपात में पानी और फॉर्मूला मिल्क को मिलाना चाहिए। महिलाएं इसे पतला बनाने के लिए पानी में कम मात्रा में कम नहीं मिला सकती हैं।

how-to-prepare-formula-milk-for-baby-in

फॉर्मूला मिल्क सही मात्रा में न मिलाने पर क्या समस्याएं हो सकती है? - What Happens If Baby Formula Is Not Mixed Properly?

डॉक्टर के अनुसार शिशु को फॉर्मूला मिल्क या फॉर्मूला फीड सही तरीके या निश्चित अनुपात में न मिलाया जाए तो बच्चे को क्या समस्याएं हो सकती हैं।

  1. यदि, शिशु के फॉर्मूला मिल्क को सही अनुपात में न बनाया जाए तो इससे बच्चे की आंतों को नुकसान हो सकता है।
  2. इस तरह के फॉर्मूला मिल्क से बच्चे की पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।
  3. गलत अनुपात में बने फॉर्मूला मिल्क से बच्चे का वजन लंबाई के अनुपात में सही नहीं बढ़ पाता है।
  4. कुछ बच्चों को फॉर्मूला मिल्क पीने के बाद उल्टी हो सकती है।
  5. इससे शिशुओं को इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
  6. शिशुओं को गंभीर स्थिति में ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है।

फॉर्मूला मिल्क के फायदे - Benefits Of Formula Milk In Hindi

  1. बच्चे की भूख को शांत करना आसान होता है। घर का कोई भी सदस्य बच्चे को फीड करवा सकता है।
  2. यदि किसी कारणवश मां का दूध उपलब्ध नहीं है, तो फार्मूला दूध एक सुरक्षित और पौष्टिक विकल्प है।
  3. यदि शिशु को लैक्टोज से एलर्जी है, तो बाजार में विशेष प्रकार के फार्मूला दूध उपलब्ध हैं, जो लैक्टोज-फ्री होते हैं।
  4. फार्मूला दूध को शिशु के पाचन तंत्र के अनुसार तैयार किया जाता है, जिससे यह आसानी से पचता है।

इसे भी पढ़ें: शिशु को फॉर्मूला दूध पिलाने से पहले जान लें इन 6 सवालों के जवाब, वैज्ञानिक भी मानते हैं सही

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Tarun Anand (Pediatrician) Lucknow (@drtarunanandpedia)

How To Prepare Formula Milk For Baby In Hindi: फार्मूला मिल्क शिशु के पोषण का एक महत्वपूर्ण विकल्प माना जाता है। खासकर जब मां का दूध उपलब्ध न हो। इसे तैयार करते समय स्वच्छता और निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। फार्मूला दूध न केवल शिशु के शारीरिक विकास में मदद करता है, बल्कि उसकी पोषण संबंधी जरूरतों को भी पूरा करता है।

Read Next

शिशु को नहलाने से पहले या नहलाने के बाद, कब करें मालिश? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version