How To Get Instant Relief From Dry Eyes: ड्राई आई आंखों से जुड़ी समस्या है। इस समस्या में आंखों में सूखापन नजर आने लगता है। जब आंखें पर्याप्त आंसू नहीं बना पाती है, तब यह समस्या हो जाती है। ऐसे में आंखें साफ आंसू के बजाय खराब गुणवत्ता वाले आंसू बनाने लगती है। इसके कारण आंखों में बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, यह आंखों की सूजन का कारण भी बन सकता है। ऐसे में अगर आंखों की मसाज की जाए, तो काफी जल्दी राहत मिल सकती है। आइये इस लेख में जानें ड्राई आई में आंखों की मसाज कैसे करनी चाहिए।
पहले जानें ड्राई आई की समस्या क्यों होती है? Causes of Dry Eyes
ड्राई आई होने के कई कारण हो सकते हैं। यह समस्या बढ़ती उम्र या वातावरण में मौजूद एलर्जिक पार्टिकल्स के कारण हो सकती है। इसके अलावा इंफेक्शन होने, कुछ दवाओं के सेवन या ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से भी यह परेशानी हो सकती है।
ड्राई आई की समस्या में आंखों की मसाज कैसे करें- How To Do Eye Massage In Dry Eye Problem
हाथ और आंखों को धोएं
मसाज से पहले अपने हाथ साफ कर लें। क्योंकि हांथों में मौजूद बैक्टीरिया भी परेशानी बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही, चेहरा अच्छे से साफ कर लें जिससे आंखों के आस-पास गंदगी न रहे।
आंखों पर हल्का गर्म कपड़ा रखें
अब एक साफ कपड़े को गुनगुने पानी में भीगो लें। इसे आंखों पर 3-4 मिनट तक रखें। इससे दर्द और सूजन कम होती है। आंखों को काफी आराम मिलता है। ध्यान रखें कि आप कॉटन या कोई अन्य सॉफ्ट कपड़ा इस्तेमाल करें। हार्ड कपड़ा इस्तेमाल करने से आपको परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- ड्राई आई की समस्या दूर करने के लिए रोज करें ये 5 योग, स्वस्थ रहेंगी आंखें
आंखों को बंद करके मसाज करें
अब आपकों कपड़ा हटा देना है। साथ ही, आंखों को बंद करके हल्के हाथों के मसाज करनी हैं। अपनी पलकों पर सर्कुलर मोशन में करीब 30 सेकेंड तक मसाज करें। अब 5 से 10 सेकेंड तक रूके और फिर से मसाज करें।
आइब्रो के नीचे मसाज करें
अगले स्टेप में आपको आइब्रो और पलकों के बीच में मसाज करनी है। हल्के हाथों से ही मसाज करें। कम से कम 30 सेकेंड मसाज जरूर करें। इससे आपको काफी रिलैक्स फील होगा। इस स्टेप के जरिये आंखों में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होगा।
आंखों के आसपास मसाज करें
आंखों के आसपास मसाज करने से भी आपको काफी आराम मिलेगा। आंखों पर हल्के हाथों से धीरे-धीरे मसाज करें। इससे आपकी धुंधला दिखने की परेशानी भी ठीक होगी और आपको कई फायदे मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें- ड्राई आई सिंड्रोम (आंखों में सूखापन) होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें इनके बारे में
ड्राई आई में पलकों की मसाज करने के फायदे
पलकों की मालिश ड्राई आई की परेशानी कंट्रोल कर सकती है। इस मसाज से आंखों में ब्लड फ्लो बढ़ता है और सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे साफ आंसू बनने में मदद मिलती है। इससे ड्राई आई की समस्या धीरे-धीरे ठीक होने लगती है। ध्यान रखें कि हल्के हाथों से ही मसाज करें। क्योंकि ज्यादा तेज मसाज करने से भी आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है।
ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या ज्यादा है, तो पहले डॉक्टर से संपर्क करें। क्योंकि ऐसे में मसाज करने से परेशानी कम होने के बजाय बढ़ सकती है।