
लोगों को खानपान की गलत आदतों के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज न करना भी कई तरह की बीमारियों का मुख्य कारण माना जा सकता है। आज के दौर में पेट से जुड़ी हार्निया की समस्या एक आम परेशानी बनने लगी है। हमारे पेट की मांसपेशियां जब कमजोर हो जाती है, तो हार्निया की समस्या हो सकती है। हार्निया में पेट के हिस्सा बाहर की ओर आ जाता है। कई बार खांसते समय या कुछ भारी सामान उठाते समय इसमें दर्द हो सकता है। इस समस्या में लोगों को तेज दर्द महसूस हो सकता है। इस समस्या में लोगों की लाइफस्टाइल प्रभावित होती है। लेकिन, कुछ उपायों से इस समस्या को मैनेज किया जा सकता है। मैक्स अस्पताल के लैप्रोस्कोपी विभाग के सर्जन डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि हार्निया में मरीज को होने वाले दर्द को कैसे कम किया जा सकता है।
जानें हर्निया के प्रकार - Types Of Hernia In Hindi
हार्निया की समस्या स्त्री व पुरुष किसी को भी हो सकती है। हार्निया के तीन प्रकार होते हैं, जिनको आगे बताया गया है।
- हाइटल हर्निया (Hiatal hernia)
- वंक्षण हर्निया (Inguinal hernia)
- उदर हर्निया (Ventral hernia)
- नाल हर्निया (Umbilical hernia)
इसे भी पढ़ें : पेट में दर्द किन कारणों से हो सकता है? जानें 13 वजह
हार्निया के दर्द को कम करने के उपाय - How To Manage Hernia Symptoms In Hindi
हार्निया का दर्द तेज हो रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। यदि हार्निया शुरुआती दौर में हो या आपको दर्द कम हो रहा हो, तो इसे कुछ उपायों से कम किया जा सकता है।
मोटापे को करें कंट्रोल
हार्निया की समस्या में आप अपने वजन को कंट्रोल कर इस समस्या के लक्षणों को कम कर सकते हैं। अगर आपका वजन अधिक हो, तो हल्की एक्सरसाइज से आप वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
ज्यादा वजन उठाएं
हार्निया में पेट दर्द की समस्या होने पर आप ज्यादा वजन न उठाएं। इस समस्या में वजन उठाने से पेट की मांसपेशियों में जोर पड़ सकता है। जिससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।
डाइट में करें बदलाव
डाइट में बदलाव कर आप हार्निया के दर्द को कंट्रोल कर सकते हैं। इस समस्या में आप डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिनसे पेट फूलने, गैस और अपच की परेशानी न हो। इसके लिए आप आहार में फाइबर युक्त चीजों (जैसे- दाल, साबुत अनाज, सीड्स, ब्रोकली, बीन्स, लौकी आदि) को शामिल कर सकते हैं।
बर्फ की सिकाई करें
हार्निया में पेट के उभरे हुए हिस्से पर हल्का दर्द हो रहा हो, तो ऐसे में आप बर्फ की सिकाई कर सकते हैं। इससे पेट के निचले हिस्से और जांघों के पास होने वाले हार्निया की सूजन में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें : हर्निया का दर्द कम करने के लिए अपना सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय
गहरी सांस न लें
हार्निया होने पर आप गहरी सांस लेने से बचें। गहरी सांस लेने से आपको हार्निया में दर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में आप धीमी गति से सांस लें और दौड़ने व भागने से बचें, क्योंकि इससे आपकी सांसों में तेजी हो सकती है।
हार्निया का इलाज घरेलू उपायों से नहीं किया जा सकता है। हार्निया का इलाज सर्जरी के द्वारा किया जा सकता है। यदि मरीज को हार्निया के कारण तेज दर्द हो रहा हो, तो इसे अनदेखा न करें। मरीज को दर्द की स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version