ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं चंदन पाउडर से बने ये 3 फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Chandan Powder Face Pack For Glowing Skin: चेहरे पर चंदन पाउडर से बने फेस पैक लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और त्वचा पर निखार आता है।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Mar 27, 2023 16:02 IST
ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं चंदन पाउडर से बने ये 3 फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Chandan Powder Face Pack For Glowing Skin In Hindi: चंदन का उपयोग चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए सदियों से किया जा रहा है। चंदन को त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चंदन पाउडर में मौजूद गुण त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि चंदन न सिर्फ त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि मुंहासों और फोड़े-फुंसियों की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण चेहरे की त्वचा में कसावट लाते हैं और झुर्रियों को दूर करते हैं। चेहरे पर चंदन पाउडर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और त्वचा में निखार आता है। अगर आप चंदन पाउडर से बने फेस पैक चेहरे पर लगाएंगे, तो इससे त्वचा की रंगत सुधरेगी और चेहरे की चमक भी बढ़ेगी। आज इस लेख में हम आपको ग्लोइंग स्किन के लिए चंदन पाउडर से 3 फेस पैक बनाने और लगाने का तारीका बता रहे हैं -

ग्लोइंग स्किन के लिए चंदन पाउडर से बनाएं ये 3 फेस पैक - Chandan Powder Face Pack For Glowing Skin In Hindi

चंदन पाउडर और दूध का फेस पैक 

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच दूध डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। कच्चा दूध चेहरे की गहराई से सफाई करेगा। साथ ही, त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग भी बनाएगा। आप हफ्ते में 2 से 3 बार चंदन पाउडर और दूध फेस पैक को चेहरे पर लगा सकते हैं।

Chandan-Powder-Face-Pack-For-Glowing-Skin

चंदन पाउडर और टमाटर का फेस पैक

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप चंदन पाउडर और टमाटर का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें एक चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होंगे और त्वचा की रंगत में सुधार होगा। आप सप्ताह में 2 बार इस फेस पैक को चेहरे पर जरूर लगाएं।

इसे भी पढ़ें: घर पर इस तरह करें आलू से फेशियल, 10 मिनट में मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

चंदन पाउडर और दही का फेस पैक

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को हटाने में मदद करता है। त्वचा को मॉइश्चराइज करने और त्वचा पर निखार लाने के लिए आप चंदन पाउडर और दही का फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच दही मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए ग्लिसरीन कैसे लगाएं, जानें 4 तरीके

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप चंदन पाउडर से बने इन 3 फेस पैक का प्रयोग कर सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार इन फेस पैक को चेहरे पर जरूर लगाएं।

Disclaimer