वैसे तो कई ऐसी खाने की चीजें होती है जिसको हम खाते तो बहुत प्यार से हैं लेकिन हमे उसे बनाना नहीं आता। भारत में कई ऐसी डिश हैं जो अक्सर ज्यादातर लोगों को अच्छी तो लगती है लेकिन वो दूसरों के हाथ से ही बनी हुई चीजें खाते हैं, वजह ये कि उन्हें खुद ये बनाना नहीं आता। उन्हीं में से एक है रोटी, जिसे हर कोई खाता भी है, हर किसी को पसंद भी आती है लेकिन उसे बनाने का काम हर किसी के बस की नहीं।
आपने अक्सर देखा होगा कि जो लोग घर पर खुद रोटी बनाने की कोशिश करते हैं वो अक्सर गोल रोटी के बजाए अलग-अलग आकार की रोटी बनाते हैं। वो उन्हें खुद भी खाने में बहुत अजीब सी महसूस होती है। दुनियाभर में बढ़ती तकनीकी ने घर की रसोई को भी काफी आसान बनाने का काम किया है। घर पर कोई भी आसानी से अपने लिए और परिवार के लिए खाना बना सके इसके लिए तकनीकी की मदद से माइक्रोवेव तैयार किया है। जिसपर बहुत ही आसानी से आप कुछ भी खाने के लिए तैयार कर सकते हैं। माइक्रोवेव की मदद से आज कई लोग घर पर आसानी से अपने और अपने परिवार के लिए रोटी बनाते हैं। लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें माइक्रोवेव में भी रोटी बनाने में परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ें: इस गर्मी आपके तन-मन को ठंडा रखेगी ये 'फ्रूटेरियन डाइट', जानें किन फलों को खाने से बनेगी सेहत
माइक्रोवेव में बनेगी फूली हुई रोटी
सदियों से रोटी बनाने का तरीका एक ही रहा है, जिसमें चूल्हा या गैस, तवा जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन माइक्रोवेव की मदद से रोटी बनाना काफी आसान काम सा लगने लगा है। इसके साथ ही माइक्रोवेव आपको बिलकुल तवे की तरह फूली हुई रोटी बनाने में मदद करता है। माइक्रोवेव में प्रीहीटिंग का एक विकल्प दिया गया होता है। इसकी मदद से आप अच्छी तरह रोटी को बना सकते हैं और फूली हुई रोटी का आनंद ले सकते हैं। माइक्रोवेव में प्रीहीट बिल्कुल उसी तरह से है जैसे तवे पर रोटी रखने से पहले तवे को गर्म करते हैं या कड़ाही में सब्जी बनाने से पहले कड़ाही को गर्म करते हैं।
इसे भी पढ़ें: रसोई के मसालों से बनाएं हर्बल जूस, डॉ.स्वाती बाथवाल से जानें बनाने का तरीका और स्वास्थ्य लाभ
माइक्रोवेव में रोटी बनाने का तरीका
- पहले आप रोटी बनाने के लिए आटे को अच्छी तरह से गुथ लें।
- गुथे हुए आटे की लोई लेकर उसे दबाएं, जिससे की उसका आकार गोल रह सके।
- आप चाहे तो गोल रोटी बनाने के लिए रोटी मेकर (Roti Maker) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोटी मेकर की मदद से आपकी रोटी पूरी तरह से गोल हो सकेगी।
- इसके बाद आप माइक्रोवेव को 5 मिनट प्रिहीट करने के बाद रोटी को इसमें डाल सकते हैं।
- माइक्रोवेव में रोटी और पराठों को तैयार करने के लिए अलग से विकल्प दिया गया होता है, जिसकी मदद से आप रोटी को माइक्रोवेव में रख कर पका सकते हैं।
- आप 2 से 3 मिनट माइक्रोवेव में सेट कर रोटी को तैयार कर लें।
- इस तरह आपकी रोटी माइक्रोवेव में बहुत ही आसानी से तैयार हो सकती है।
Read more articles on Miscellaneous in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version