Detox Water For Summer In Hindi: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप गर्मियों में डिटॉक्स वाटर का सेवन करेंगे, तो इससे ना सिर्फ आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहेगी, बल्कि शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलेंगे। दरअसल, डिटॉक्स वाटर कुछ तरह की सब्जियों, फलों और मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। तो आइए, जानते हैं गर्मियों में डिटॉक्स वाटर बनाने का तरीका और इसे पीने के फायदे -
गर्मियों में डिटॉक्स वाटर बनाने का तरीका - How To Make Detox Water In Summer In Hindi
सामग्री
- 1 खीरा (पतले स्लाइस में कटा)
- 1 नींबू (पतले स्लाइस में कटा)
- 10-12 पुदीना के पत्ते
- पानी
इसे भी पढ़ें: गर्मी में रोज रात को करें इन चीजों का सेवन, वजन कम करने में मिलेगी मदद
तरीका
- डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए सबसे पहले एक कांच के जग में कटे हुए खीरे और नींबू के स्लाइस डालें।
- उसके बाद इसमें 10-12 पुदीने की पत्तियां और थोड़ा सा नींबू का रस डालें।
- अब जग में पानी डालें।
- आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काला नमक और काली मिर्च भी मिला सकते हैं।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- फिर जग को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
- जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसका सेवन करें।
- आप दिनभर इस पानी को पी सकते हैं।
डिटॉक्स वाटर पीने के फायदे - Detox Water Benefits In Hindi
खीरे में लगभग 96 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसमें विटामिन बी, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो वेट लॉस में मदद करते हैं। खीरा शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और आंतों की सफाई करता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।
गर्मियों में नींबू एक नैचुरल डिटॉक्सिफायर का काम करता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए पिएं चने के सत्तू की ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
पुदीने की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडा रखता है। पुदीना पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करता है। साथ ही, यह वेट लॉस के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।