Corn Flour Face Masks: चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए हम फेस पर कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, इन प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकते है। ऐसे में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए किचन में मौजूद कॉर्नफ्लोर से तैयार किया गया फेस मास्क स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये फेस मास्क नैचुरल होने के साथ स्किन की कई परेशानियों को आसानी से दूर करता हैं। ये चेहरे से एक्सट्रा तेल को हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, सी और ई स्किन पर बढ़ती उम्र के निशानों को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं घर पर कॉर्नफ्लोर फेस मास्क बनाने का तरीका।
1. कॉर्नफ्लोर और दूध फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
1 चम्मच शहद
3 चम्मच दूध
बनाने की विधि
कॉर्नफ्लोर फेस मास्क बनाने के लिए तीनों सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा के रखें। जब ये मास्क अच्छे से सूख जाएं, तो हल्का गुनगुना पानी लेकर फेस को वॉश करें। ये मास्क चेहरे को ग्लोइंग बनाने के साथ स्किन की गहराई से क्लीन करने में मदद करेंगे।
2. कॉर्नफ्लोर और दही का फेस मास्क
सामग्री
2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
1 चम्मच दही
बनाने की विधि
कॉर्नफ्लोर और दही का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस फेस मास्क को लगने से टैनिंग की समस्या दूर होती है और त्वचा मुलायम बनती है।
इसे भी पढ़ें- हेल्दी रहना है तो अपनाएं स्टीम कुकिंग का तरीका, जानें भाप में खाना पकाने के फायदे
3. कॉर्नफ्लोर और कोकोनट ऑयल का फेस मास्क
सामग्री
1 चम्मच कॉर्नफ्लोर
1 चम्मच कॉफी पाउडर
1 चम्मच ओट्स पाउडर
3 चम्मच कोकोनट ऑयल
बनाने की विधि
इस मास्क को बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये फेस मास्क स्किन को चमकदार बनाने के साथ ब्लैक हेड्स को कम करने में भी मदद करेगा। ये फेस के नियमित इस्तेमाल से चेहरे की रंगत में भी सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर के लिए ओमेगा -3 फैटी एसिड क्यों जरूरी माना जाता है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे
ध्यान रखें हर किसी की स्किन अलग होती है इसलिए स्किन पर मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर आपको मास्क लगाने के बाद खुजली और जलन आदि का अनुभव हो, तो चेहरे को तुरंत ठंडे पानी से वॉश करें। अगर आपने स्किन पर कोई ट्रीटमेंट लिया है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट से पूछ कर ही इन मास्क का इस्तेमाल करें।
All Image Credit- Freepik