Expert

गर्मि‍यों में स्‍वस्‍थ रहने के ल‍िए डाइट में बढ़ाएं कैल्‍श‍ियम की मात्रा, एक्‍सपर्ट से जानें इसका सही तरीका

Calcium Rich Foods: डाइट में कैल्‍श‍ियम को शाम‍िल करने के ल‍िए हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और डेयरी प्रोडक्‍ट्स आद‍ि का सेवन करें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मि‍यों में स्‍वस्‍थ रहने के ल‍िए डाइट में बढ़ाएं कैल्‍श‍ियम की मात्रा, एक्‍सपर्ट से जानें इसका सही तरीका

How to Increase Calcium Intake in Summers: कैल्‍श‍ियम हमारे शरीर में पाए जाने वाला जरूरी म‍िनरल्‍स में से एक है। हड्ड‍ियों और मांसपेश‍ियों के ल‍िए कैल्‍श‍ियम जरूरी है। इससे दांत और हड्ड‍ियां मजबूत रहती हैं। मांसपेश‍ियों को दुरुस्‍त रखने, हार्मोनल प्रक्र‍िया, हेल्‍दी वेट मेंनटेन करने, तंंत्र‍ि‍का तंत्र और हार्ट हेल्‍थ आद‍ि के ल‍िए कैल्‍श‍ियम की जरूरत पड़ती है। शरीर में कैल्‍श‍ियम की पर्याप्‍त मात्रा बनी रहे, इसल‍िए कैल्‍श‍ियम र‍िच फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मी के द‍िनों में हम ज्यादा पसीना बहाते हैं और इसके साथ ही कैल्शियम भी खो देते हैं। इसलिए गर्मी में कैल्शियम की पूर्ति की जरूरत होती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे क‍ि आप गर्मी में कैल्‍श‍ियम की पूर्ति‍ कैसे कर सकते हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटि‍श‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।           

गर्मी में कैल्‍श‍ियम की मात्रा कैसे बढ़ाएं?- How to Increase Calcium Intake in Summers

calcium rich foods

  • गर्मी में संतरा खाएं। संतरे का सेवन करने से गर्मी में ड‍िहाइड्रेशन की समस्‍या नहीं होगी और इसमें कैल्‍शि‍यम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।   
  • गर्मी में दूध का सेवन करें। इससे शरीर को ठंडक म‍िलती है और कैल्‍श‍ियम की कमी दूर होती है।
  • गर्मी के द‍िनों में हेल्‍दी रहने और कैल्‍श‍ियम इंटेक को बढ़ाने के ल‍िए हरी पत्तेदार सब्‍ज‍ियां खाएं। पालक और बीन्‍स में कैल्‍श‍ियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। 
  • गर्मि‍यों में शरीर को ठंडक पहुंचाने और कैल्‍श‍ियम की कमी को पूरा करने के ल‍िए दही खाएं। दही में कैल्‍श‍ियम पाया जाता है और इसे गर्मी के मौसम में खाने से पाचन क्र‍िया भी मजबूत बनती है।  
  • पनीर में भी कैल्‍श‍ियम पाया जाता है। आप पनीर के छोटे टुकड़े काटकर उसे सलाद का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए गर्मि‍यों में पिएं पालक-पुदीने का जूस, हड्ड‍ियां होंगी मजबूत 

1 द‍िन में क‍ितना कैल्‍श‍ियम लेना चाह‍िए?- Calcium Intake Per Day 

संयुक्त राज्य अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) की ओर से कैल्‍श‍ियम इंटेक बताई गई है- 

बच्‍चों के ल‍िए कैल्‍श‍ियम की मात्रा- Calcium Intake For Kids     

  • 2 से 3 साल की उम्र में बच्‍चों को 700 एमजी कैल्‍श‍ियम म‍िलना चाह‍िए। 
  • 4 से 8 साल की उम्र में बच्‍चों को 1000 एमजी कैल्‍श‍ियम म‍िलना चाह‍िए।
  • 9 से 18 साल की उम्र में बच्‍चों को 1300 एमजी कैल्‍श‍ियम लेना चाह‍िए।

मह‍िलाओं के ल‍िए कैल्‍श‍ियम की मात्रा- Calcium Intake For Women     

  • 19 से 50 सालों में मह‍िलाओं को 1000 एमजी कैल्‍श‍ियम लेना चाह‍िए।  
  • 51 से ज्‍यादा उम्र की मह‍िलाओं को 1200 एमजी कैल्‍श‍ियम लेना चाह‍िए।
  • गर्भवती मह‍िलाओं को द‍िनभर में करीब 1000 एमजी कैल्‍श‍ियम लेना चाह‍िए।  

पुरुषों के ल‍िए कैल्‍श‍ियम की मात्रा- Calcium Intake For Men    

  • 19 से 70 साल के पुरुषों को 1000 एमजी कैल्‍श‍ियम लेना चाह‍िए। 
  • 71 से ज्‍यादा उम्र के पुरुषों को 1200 एमजी कैल्‍श‍ियम लेना चाह‍िए। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

गर्मियों में शरीर की गंदगी निकालने के लिए पिएं ये 5 तरह के डिटॉक्स वॉटर, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer