आप अपनी प्यारी सी मुस्कान से लोगों को आसानी से आकर्षित कर सकते हैं और इसके लिए जरूरी होता हैं, आपके सफेद चमचमाते दांतों का होना। लेकिन, हम अपनी त्वचा और बालों पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं। ऐसे में कई बार ओरल हेल्थ और दांत की अनदेखी हो जाती है। दांतों पर ध्यान न देने की वजह से इनमें प्लाक जमा होने लगता है। कई बार तो दांतों में जमा गंदगी दांतों को स्थाई रुप से डैमेज कर देती है। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको नियमित रूप से दांतों की सफाई करनी चाहिए। इसके लिए आप केले के छिलकों की मदद ले सकते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि केले के छिलके में मौजूद पोषक तत्व दांतों को चमकदार बनाने में सहायक होते हैं। ओरल हेल्थ क्लीनिक के डॉक्टर एस के यादव ने बताया कि केले के छिलके से आप दांतों को साफ और चमकदार बना सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और उपयोग का सही तरीका।
केले के छिलके से दांतों पर होने वाले फायदे - Benefits Of Banana Peel To Clean Teeth In Hindi
पोटेशियम से भरपूर
केले का छिलका पोटेशियम से भरपूर होता है, इस मिनरल में दांतों को सफेद करने के गुण मौजूद होते हैं। पोटेशियम दांतों पर लगे दागों को हटाने में मदद करता है।
मिनरल्स से युक्त
केले के छिलके में मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। यह मिनरल्स दांतों के पीलेपन को दूर करने में सहायक होते हैं। केले के छिलके को दांतों पर लगाने से दांत मजबूत और सफेद होते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट
केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दांतों को सफेद करने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट प्लाक और दाग-धब्बों के कारण दांतों के पीलेपन से लड़ने में मदद करते हैं। केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को कुछ मिनटों के लिए अपने दांतों पर रगड़ें। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा।
नेचुरल एंजाइम
केले के छिलके में मौजूद एंजाइम, जैसे ब्रोमेलैन, में दांतों को सफेद करने के नेचुरल गुण होते हैं। ब्रोमेलैन दांतों की सतह के दागों को कम करने और हटाने में मदद करता है, जिससे दांत सफेद दिखते हैं।
ऑयल पुलिंग
ऑयल पुलिंग से आप दांतों को मजबूत बना सकते हैं। बेहतर परिणामों के लिए आप दांतों का ब्रश करें इसके बाद केसे के छिलकों को दांतों पर रगड़ें। इसके कुछ मिनटों के बाद आप नारियल तेल से कुल्ला (ऑयल पुलिंग) करें।
दांतों को चमकाने के लिए केले के छिलकों का उपयोग कैसे करें - How To Use Banana Peel For Teeth Whitening In Hindi
इसका उपयोग करने के लिए, एक पका हुआ केला लें और उसे छील लें। केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को अपने दांतों पर करीब दो मिनट तक रगड़ें। इसे पांच मिनट तक अपने दांतों पर लगा रहने दें। इसे कुछ सप्ताह तक नियमित उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें : दांतों को चमकाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय
इस उपयोग से आप दांतों को साफ और चमकदार बना सकते हैं। लेकिन इससे दांतों की सड़न और प्लाक को दूर नहीं किया जा सकता है। यदि पहले से ही आपको दांतों की कोई परेशानी है, तो ऐसे में दांतों के डॉक्टर से संपर्क करें।