How To Get Rid Of Stretch Marks On The Butt: स्ट्रेच मार्क्स शरीर की खूबसूरती को कम करने के साथ ये रहने से मनचाहे कपड़ें पहनने में कई लोग हिचकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स कोलेजन के ज्यादा उत्पादन से, त्वचा के खिंचाव, वजन में तेजी से वृद्धि या कमी और गर्भावस्था के कारण भी हो सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स शरीर के कई हिस्सों पर हो सकते हैं। लेकिन हिप्स पर हो रहे स्ट्रेच मार्क्स आसानी से नहीं जाते हैं। बहुत से लोग इन स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए कई तरह की क्रीम, जेल और ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कम होने का नाम नहीं लेते हैं। ऐसे में हिप्स पर हो रहे स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए हमने बात की केयर क्लीनिक की स्किन एक्सपर्ट डॉ. सोनिया वर्मा से। उन्होंने हमें बताया कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जिनकी मदद से हिप्स पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को दूर किया जा सकता हैं। साथ ही ये टिप्स फॉलो करने से स्ट्रेच मार्क्स होने के चांसेस भी कम होंगे।
स्वस्थ आहार
स्वस्थ आहार के सेवन से शरीर हेल्दी रहता है। वहीं स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद मिलती है। हेल्दी आहार में हरी सब्जियों के साथ फल, डेयरी, साबुत अनाज और मछली को आहार में शामिल करें। जंक फूड खाने से बचें। संतुलित आहार के सेवन से वजन नहीं बढ़ता है और स्ट्रेच मार्क्स की समस्या भी कम होती हैं।
मसाज
मसाज शरीर करने से शरीर को रिलैक्स मिलने के साथ उस हिस्से को हाइड्रेशन भी मिलती है। जिस कारण स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। रोज मालिश करने से खिंचाव के निशान में कमी आती है। मसाज को दिन में बार नारियल तेल या ऑलिव ऑयल से किया जा सकता हैं।
हाइड्रेटेड रहें
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत आवश्यक होता है। दिन में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। ऐसा करने से त्वचा मॉइस्चराइज रहती है और स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ भी आसानी से बाहर होते हैं और शरीर हेल्दी रहता है।
इसे भी पढ़ें- ओरल सेक्स करने से हो सकती हैं ये 4 गंभीर बीमारियां, जरूर बरतें सावधानी
एक्सरसाइज
नियमित एक्सरसाइज करने से भी स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है। एक्सरसाइज करते समय ऐसी ऐसी चीजें करें। जिससे मसल्स में खिंचाव कम हो क्योंकि कई बार ज्यादा खिंचाव के कारण हिप्स पर स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी बढ़ सकती है।
कॉस्टमैटिक प्रोडक्ट्स से बचें
अधिकतर महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए कई तरह के लोशन, क्रीम और तेल का उपयोग करते हैं। इनका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि त्वचा की खिंचाव क्षमता को कम कर देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आपकी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान दिखाई देने लगते हैं।
हिप्स के स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए टिप्स इन टिप्स की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, फॉलो करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
International Drug Abuse Day: अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version