लॉकडाउन ने लोगों हर मुश्किल से घर में निपटने का तरीका सीखा दिया है। कोई भी काम हो हम उनका विकल्प ढूंढ चुके हैं या उसका कोई न कोई जुगाड़ कर रहे हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो हमेशा सैलून पर निर्भर रहे हैं। लॉकडाउन में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी टेंशन है अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए पार्लर न जा पाना। ऐसे में लोगों ने आसान और प्राकृतिक तरीके भी खोज लिए है, जैसे कि रेजर का इस्तेमाल। गौतरलब है कि महिलाएं अक्सर रेजर के इस्तेमाल की जगह वैक्सिंग को चुनती हैं। पर अब जब वो अंडरआर्मस, हाथ और पैरों के बालों से छुटकारा पाने के लिए रेजर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसका उनके त्वचा पर बुरा असर भी पड़ रहा है।
रेजर के इस्तेमाल का आपकी स्किन पर असर
दरअसल महिलाओं की त्वचा बेहद नाजूक होती है। ऐसे में रेजर के इस्तेमाल से उनके स्किन पर चकत्ते और दाने निकल आते हैं। इसके साथ ही त्वचा खुरदरा और ऊबड़-खाबड़ महसूस होता है। बहुत सी महिलाओं को इससे खुजली और रेडनेस की समस्याएं भी हो जाती हैं। लेकिन चिन्ता न करें, आज हम आपके लिए रेजर चलाने के बाद आपकी त्वचा को चिकना महसूस करने के कई प्राकृतिक उपाय लाए हैं। इनका इस्तेमाल करके आप रेजर से शेव करने के बाद हुई समस्याओं को कम कर सकते हैं।
खुद को हेल्दी रखने के बारे में कितने जागरूक हैं आप? खेलें ये क्विज:
रेजर से शेव करने के बाद इस्तेमाल करें ये घरेलू उपाय
एलोवेरा
यह आपातकाल के मामले में सबसे अच्छा स्मूदिंग विकल्प है। एलोवेरा में सभी सुखदायक गुण होते हैं, जो रेजर से साफ करने के बाद हुई खुजली और लालिमा को कम कर सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करने की आवश्यकता है कि जेल का उपयोग उपचार प्रक्रिया को तेज करने के लिए करें। अगर आपके पास घर पर एक पौधा है, तो एक एलोवेरा की दंड़ी लें और इसका जेल निकाल लगा लें। विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। यह आपको चिपचिपा महसूस हो सकता है। एक बार जब ये सूख जाएं तो आप ठंडे पानी से धो लें। आपको बेहतर महसूस होगा।
टी बैग
चाय में टैनिन होते हैं, जो उन्हें रंग देते हैं। तो आप त्वचा की सूजन को कम करने के लिए टैनिन के एसिड का उपयोग कर सकते हैं और रेजर के कारण होने वाली किसी भी जलन को शांत कर सकते हैं। इसके लिए, आप बस प्रभावित क्षेत्र पर सिक्त टी बैग को थपकाएं और इसे धोने से पहले इसे पांच मिनट के लिए छोड़ दें। इससे रेजर के कारण होने वाले दाने को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : अंडरआर्म्स के बाल हटाने का क्या है सही तरीका? रेजर के इस्तेमाल में न करें ये 6 गलतियां
टी-ऑयल
एक और प्राकृतिक उपाय के रूप में आप टी-ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण के कारण ये आपको रेजर के कारण होने वाले रैशेज से बचा सकता है। यह त्वचा पर सूजन को कम कर सकता है और संक्रमण को भी कम कर सकता है। इसे शेव करने के बाद कॉटन में लगा कर लगा लें और फिर धो लें।
एप्पल साइडर विनेगर
इसमें एसिटिक एसिड होता है, जो माना जाता है कि यह संक्रमण को दूर रखता है। ये स्किन के सूजन और त्वचा की जलन को कम कर सकता है। इसे एक कॉटन में लगा लें और फिर जहां आपने शव किया हो वहां लगा लें। 10-12 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।
इसे भी पढ़ें : इन छोटी-छोटी गलतियों के कारण होता है अंडरआर्म्स का कालापन
नींबू का रस
आप इस घरेलू उपचार के लिए अच्छे पुराने नींबू का भी उपयोग कर सकते हैं, विशेष रूप से त्वचा पर होने वाले दाने के लिए। इसके लिए एक नींबू निचोड़ें और रस को पतला करें, और फिर एक कॉटन में लगा कर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।
Read more articles on Skin-Care in Hindi