ब्रेकअप के बाद रिश्ते से बाहर कैसे निकलें?

How To Get Over A Relationship Breakup: रिलेशनशिप टूटने के बाद इससे बाहर निकलना मुश्किल होता है। ऐसे में ये टिप्स आपके काम आ सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेकअप के बाद रिश्ते से बाहर कैसे निकलें?

किसी भी रिश्ते के टूटने के बाद थोड़े समय के लिए खुद को स्थिर रख पाना मुश्किल होता है। अगर आप किसी के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं, तो उनसे अलग होकर रिश्ते से बाहर निकलना आसान नहीं होता।  ये स्थिति आपको कई दिन तक परेशान कर सकती है। ऐसे में रुटीन से कुछ अलग करके रिश्ते से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है। खुद को दुखी करने से बेहतर है कि जितना जल्दी हो सके, रिश्ते से बाहर निकलें और खुद के लिए सोचना शुरू करें। कई बार ऐसे समय में लड़के और लड़कियां डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो ब्रेकअप के बाद संभलने में आपकी मदद करेंगे। ये टिप्स अपनाकर आप अपनी नई जिदंगी की शुरुआत कर सकते हैं।

नई चीजें सीखें

रिलेशनशिप से बाहर निकलने के बाद खुद को व्यस्त रखने के लिए आप नई-नई चीजें सीख सकते हैं। ये चीजें आपको जिदंगी जीने का नया नजरिया देंगी। नई चीजें सीखने से आपको अपने पुराने रिश्ते को भूलने में आसानी होगी। नई चीजें सीखने से आपका मन बदलेगा और पुराने रिश्ते को भूलने में आसानी होगी।

घूमने जाएं

पुराने रिलेशन में रहने के कारण कई बार ऐसा हुआ होगा कि आप कहीं घूमने जाने का प्लान काफी लंबे समय से कर रहे हों, लेकिन जा नहीं पा रहे हों। ऐसे में अब आपको खुद के लिए समय मिला है तो आप आराम से अपनी मनपसंद जगह घूम सकते हैं। घूमने से आपके मन को शांति मिलेगी, साथ ही आपका मूड भी रिफ्रेश होगा।

दोस्तों से मिलें

रिश्ते में रहने के कारण कई बार ऐसा होता है कि आप अपने पुराने दोस्तों से मिलने के प्लान को कई बार कैंसल कर चुके होते हैं। ऐसे में अब आपके पास समय है अपने पुराने दोस्तों के साथ अच्छे से मिलने और मौज-मस्ती करने का। दोस्तों से मिलकर आप अपने स्कूल और कॉलेज दिनों में वापस चलें जाएंगे। दोस्तों से मिलने से आपका मूड फ्रेश होने का साथ आपका दिल भी हल्का होगा।

नींद लें

रिश्ते में होने के कारण कई बार पार्टनर को अच्छे से टाइम देने के कारण आप अपनी हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पाते। कई बार तो आप सही समय पर सोते-जागते भी नहीं हैं। ऐसे में अब आपके पास समय है खुद के लिए अच्छा सोच कर आराम की नींद लें। नींद आपको डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद करेगी। अच्छी नींद मूड को भी अच्छा बनाती है।

How To Get Over A Relationship Breakup

खुद को दोष न दें

कई बार रिश्ते के खत्म होने की वजह हम खुद को समझने लगते हैं। ये बात हमें बहुत परेशान करती है। ऐसे में रिश्ता खत्म होने के बाद उसका दोष खुद के सिर न लें। गिल्टी फील करने से आप केवल दुखी ही रहेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास कमजोर होगा और आपका मन किसी भी चीज में नहीं लगेगा। ऐसे में खुद को दोष देने के बजाय आगे बढ़ने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें- Relationship Tips: क्या करें जब आपका पार्टनर करे आपको इग्नोर?

रिलेशनशिप से बाहर निकलने के बाद खुद के लिए नए अवसर तलाशें। ऐसी जगहों पर जाएं जहां लंबे समय से जाना चाहते हैं।  ऐसे दोस्तों से मिलें जिनसे आप लंबे काफी समय से मिलना चाहते हैं। खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें। पुराने रिश्ते के बारें में न ज्यादा सोचें और न उसमें अवसर तलाशें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

ब्रेकअप के बाद कभी न करें ये 5 गलतियां, बंद हो जाएंगे दोबारा पैचअप के रास्ते

Disclaimer