Flat Stomach Home Remedies in Hindi: क्या आपके पेट की चर्बी भी शरीर के बाहर निकल रही है? पेट की अधिक चर्बी दिखने में अच्छी नहीं लगती। पेट की चर्बी बढ़ने के कारण हृदय रोग, मधुमेह, स्ट्रोक आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जब शरीर में मेटाबॉलिज्म खराब हो जाता है, तो वजन कम करने में मुश्किल होती है। पेट की चर्बी अंदर करने के लिए अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़े। उदाहरण के लिए पेट की चर्बी कम करने के लिए त्रिफला का सेवन करें। त्रिफला की मदद से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है। त्रिफला के चूर्ण के अलावा अदरक का पाउडर भी पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। अदरक के पाउडर में थर्मोजेनिक एजेंट होता है। इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। आगे लेख में आपको बताएंगे, पेट की चर्बी कम करने के अन्य तरीके।
1. नींबू के रस का सेवन करें
- नींबू का रस पीने से शरीर का चयापचय दर बढ़ता है और पेट अंदर करने में मदद मिलती है।
- पेट की चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नींबू, काला नमक और गुनगुने पानी का सेवन करें।
- एक गिलास गुनगुने पानी में काला नमक मिलाएं।
- मिश्रण में नींबू का रस डालें।
- इस मिश्रण को मिलाएं और सुबह खाली पेट पी लें। पेट की चर्बी कम करने का ये एक आसान नुस्खा है।
2. दालचीनी खाने से अंदर होगा पेट
- दालचीनी पाउडर को दही में मिलाएं।
- एक छोटी कटोरी दही का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलेगी।
- एक गिलास पानी में दो चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पानी को उबालें।
- इस मिश्रण के ठंडा होने पर थोड़ा शहद डालकर पी लें। इससे दालचीनी की कड़वाहट दूर होगी।
3. पेट की चर्बी घटाएगा जीरा वॉटर
- जीरा वॉटर पीने से पेट पर मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
- 1 चम्मच जीरा लें, उसे एक गिलास पानी में मिलाकर रातभर के लिए भिगो दें।
- जीरा वॉटर को नियमित रूप से पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
- जीरा को पानी के साथ उबालकर पीने से भी फैट घटाने में मदद मिलती है।
- जीरा वॉटर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन घटता है।
इसे भी पढ़ें- कन्नड़ एक्टर ध्रुव ने 23 दिनों में घटाया 18 Kgs, एक्सपर्ट से जानें कितना सुरक्षित है तेजी से वजन घटाना
4. आंवला खाकर पेट की चर्बी घटाएं
वजन घटाने के लिए आंवले का सेवन करें। आंवले में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसका सेवन करने के बाद पेट पूरी तरह से भरा रहता है। आंवले में मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बेहतर करते हैं। साथ ही पाचन में भी सुधार होता है। आंवला का सेवन कच्चे रूप में भी कर सकते हैं। आंवले के पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी वजन घटाने में मदद मिलती है।
5. जायफल से घटाएं वजन
वजन घटाने के लिए जायफल की मदद ले सकते हैं। जायफल को मिक्सी में डालकर कूट लें। फिर 4 से 5 चम्मच पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को रोजाना गुनगुने पानी के साथ लें, तो वजन घटा सकते हैं। जायफल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से दूर रखते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।
पेट की चर्बी अंदर करने के लिए ऊपर बताए उपायों की मदद ले सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version