Sleep Tips: रात में नहीं आती नींद तो इन 3 तरीकों से महज 2 मिनट में घोड़े बेचकर सोएंगे आप, पढ़ें कैसे

अगर आप भी अक्सर करवटों के सहारे रात गुजार दिया करते हैं तो अब विज्ञान इसमें आपकी मदद करने जा रहा है। दरअसल ऐसे कुछ वैज्ञानिक तरीके हैं, जिनको अपनाते ही आपका शरीर खुद-ब-खुद नींद की मुद्रा में चला जाएगा और आप घोड़े बेच के सो सकेंगे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Sleep Tips: रात में नहीं आती नींद तो इन 3 तरीकों से महज 2 मिनट में घोड़े बेचकर सोएंगे आप, पढ़ें कैसे


अगर आप भी सोने से ज्यादा वक्त सोने के प्रयास करने में लगा देते हैं तो आप अकेले नहीं हैं। इस काम को और मुश्किल बना देता है तनाव, जो हमारे मस्तिष्क को जगाए रखता है। और अगर  हमारा दिमाग नहीं सोएगा तो हमारे शरीर के लिए सोना और भी मुश्किल हो जाएगा। अगर आप भी अक्सर करवटों के सहारे रात गुजार दिया करते हैं तो अब विज्ञान इसमें आपकी मदद करने जा रहा है। दरअसल ऐसे कुछ वैज्ञानिक तरीके हैं, जिनको अपनाते ही आपका शरीर खुद-ब-खुद नींद की मुद्रा में चला जाएगा और आप घोड़े बेच के सो सकेंगे। अगर आप इस बात को सुनकर हैरान हैं तो हम आपको विज्ञान के ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सोने में आपकी मदद कर सकते हैं।

10 सेकेंड में कैसे सोएं

इतनी जल्दी नींद आना थोड़ा चमत्कारी सा लग सकता है लेकिन वास्तव में ऐसा संभव है। हालांकि इस बात को ध्यान में रखना जरूरी है कि इस पूरे तरीके में कुल 120 सेकेंड लगते हैं लेकिन आखिरी 10 सेकेंड वास्तव में इस पूरी प्रक्रिया को सफल बना देते हैं, जिस कारण इसे 10 सेकेंड में नींद कहा गया है। यह तरीका है मिलेट्री मेथड।

द मिलेट्री मेथेड 

  • यह प्रसिद्ध तरीका अमेरिका नेवी प्री-फ्लाइट स्कूल में सिखाया जाता है, जो पायलट को दो या उससे कम समय में सोने में मदद करता है। इसे सीखने में पायलट को करीब 6 सप्ताह का समय लगता है लेकिन यह तरीका काम करता है चाहे आपने कॉफी ही न क्यों पी हो या फिर आपके पीछे गोलियों की आवाज ही क्यों न आ रही हो। इसके लिए आपको यह करना होगा।
  • अपने पूरे चेहरे को आराम दें, जिसमें आपके मुंह के भीतर की मांसपेशियां भी शामिल हैं। 
  • टेंशन को कम करने के लिए अपने कंधों को ढीला छोड़ दें और अपने हाथों को साइड में रखें। 
  • आराम-आराम से सांस लें।
  • पैरों, जांघों को आराम दें। 
  • किसी मनमोहनक चीज को याद करते हुए 10 सेंकेंड तक मस्तिष्क को आराम दें। 
  • अगर ये काम नहीं करता है तो 10 सेंकेंड से ज्यादा किसी के बारे में न सोचें। 
  • ऐसा करने से 10 आपको 10 सेकेंड के भीतर नींद आ जाएगी।

इसे भी पढ़ेंः आपके घर में रखी ये 5 चीजें आपको बना सकती हैं बीमार, जानें कहीं आपके घर में तो नहीं फैला ये खतरा

60 सेकेंड में कैसे सोएं

इसमें दो तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, जिसमें आपकी सांस और मांसपेशियां शामिल हैं। अगर आप पहली बार ऐसा कर रहे हैं तो इस तरीके को करने में आपको दो मिनट लगेंगे। इस तरीके का नाम 4-7-8 ब्रीथिंग मेथड। इस तरीके में आपको ध्यान और कल्पना को साथ मिलाना होगा और यह तरीका आपके लिए सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है। ध्यान लगाने के कई फायदे होते हैं । इसके लिए आपको ये निम्नलिखित बातें करनी होंगी।

  • अपने होंठों को हल्का सा खोलें और सांस छोड़ते वक्त धीमी-धीमी आवाज निकालें। 
  • उसके बाद अपने होंठों को बंद करें और नाक के जरिए सांस लें। अपने मन में चार तक गिनती गाएं।
  • इसके बाद सात सेकेंड तक अपनी सांस रोकें।
  • इसके बाद आठ सेकेंड के लिए सांस छोड़ें। 
  • ऐसा करते वक्त ज्यादा बातें न सोचें। 
  • चार बार पूरी सांस लेने के बाद इस प्रक्रिया को पूरा करें।

इसे भी पढ़ेंः 35 की उम्र के बाद इन 4 कारणों से शरीर हो जाता है कमजोर, भूलकर भी न करें ऐसे काम

120 सेकेंड में कैसे सोएं

अगर पिछला तरीका काम नहीं कर पाया है तो ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। इस तकनीक का प्रयोग करें। इस तकनीक में आपको खुद से कहना होगा कि आप जगे हुए हैं। ऐसा करना जल्दी नींद लाने का सबसे अच्छा तरीका है और आपको अच्छी नींद लेने के लिए ये तरीके अपनाने चाहिए। अच्छी नींद के लिए आप किसी शांत जगह के बारे में सोचिए। अगर आपके दिमाग में बहुत सी बातें चल रही हैं तो अपनी कल्पना से जुड़ने का प्रयास करें। कुछ लोगों का कहना है कि किसी चीज के बारे में कल्पना करने से वह चीज हकीकत लगने लगती है और ऐसा करने से नींद आना संभव हो जाता है। 2002 में यूनीवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया था कि वे लोग, जो चीजों की कल्पना करते हैं उन्हें ऐसा नहीं करने वालों की तुलना में जल्दी नींद आ जाती है।

Read More Articles On Mind and Body In Hindi

Read Next

Morning Motivation: बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और सकारात्‍मक जीवन के लिए अपनी आदतों में करें ये 5 बदलाव

Disclaimer