रात को अजवाइन कैसे खाएं? जानें 5 तरीके जिनसे दूर होगी कई समस्याएं

अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप चाहें तो अपनी डेली की डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं। जानें, रात को अजवाइन कैसे खाएं?

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Feb 15, 2023 16:55 IST
रात को अजवाइन कैसे खाएं? जानें 5 तरीके जिनसे दूर होगी कई समस्याएं

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Ajwain at Night: अजवाइन को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर अधिक होता है, जो पेट की समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। अजवाइन खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है, आंतों की हेल्थ में सुधार होता है। साथ ही पेट से संबंधित समस्याओं जैसे कब्ज, गैस और एसिडिटी में आराम मिलता है। इसके अलावा अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। अजवाइन ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करते हैं। अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। वैसे तो अजवाइन का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन आप चाहें तो रात को भी अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं रात को अजवाइन कैसे खाएं? रात में अजवाइन कैसे खाएं? (How to Eat Ajwain at Night) रात को अजवाइन कैसे खाएं?- How to Eat Ajwain at Night in Hindi अजवाइन आपकी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकती है। अगर आप रोजाना अजवाइन का सेवन करेंगे, तो इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। जानें, रात में अजवाइन कैसे खाएं?

रात में अजवाइन कैसे खाएं?- How to Eat Ajwain at Night in Hindi

1. अजवाइन पाउडर

डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए आप अजवाइन को पाउडर के रूप में खा सकते हैं। इसके लिए आप रात को खाना खाकर एक गिलास गुनगुना पानी लें। साथ ही आधा चम्मच अजवाइन का पाउडर मिलाएं और पी लें। आप रोज रात को सोते समय अजवाइन के पाउडरका सेवन कर सकते हैं। इससे सेहत को अधिक लाभ मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- पेट फूलने की समस्या दूर करेगी अजवाइन, ऐसे करें सेवन

ajwain water at night

2. अजवाइन का पानी

आप रात को सोते समय अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में पानी डालें। अब इसमें अजवाइन डालें और इसे 10-15 मिनट के लिए उबाल लें। फिर इसे छानकर पी लें। रोजाना रात को अजवाइन का पानी पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा, साथ ही डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा। अजवाइन का पानी पीने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

3. अजवाइन और गुड़

अजवाइन के फायदे लेने के लिए आप रात को इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप अजवाइन को अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद अजवाइन का पाउडर बना लें। अब इसमें गुड़ मिलाएं और फिर रात को खाना खाने के बाद खा लें। रोज रात को अजवाइन और गुड़का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं। साथ ही पेट की समस्याओं में भी आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- इन लोगों को नहीं करना चाहिए अजवाइन का सेवन, पहुंच सकता है नुकसान

4. अजवाइन चबाना

अगर आपको अजवाइन का पानी या पाउडर नहीं लेना है, तो आप अजवाइन को सीधे तौर पर चबाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप खाना खाने के बाद थोड़ा सा अजवाइन लें, फिर चबाकर खा लें। इसके बाद चाहें तो आप गर्म पानी भी सकते हैं। रोजाना रात को खाना खाने के बाद अजवाइन चबाने से आपको गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

रात को अजवाइन कैसे खाएं?- आप अजवाइन को पानी में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा अजवाइन को पाउडर के रूप में, अजवाइन को गुड़ के साथ भी खाया जा सकता है।

Disclaimer