पपीते से करें घर पर फेशियल, चेहरे पर आएगा इंस्टैंट ग्लो और निखार

How To Do Papaya Facial At Home: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप घर पर पपीता फेशियल कर सकते हैं। जानें पपीता फेशियल करने के स्टेप्स -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 27, 2023 17:49 IST
पपीते से करें घर पर फेशियल, चेहरे पर आएगा इंस्टैंट ग्लो और निखार

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

How To Do Papaya Facial At Home In Hindi: हर कोई खूबसूरत और निखरी त्वचा पाना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। कई लोग पार्लर जाकर फेशियल भी करवाते हैं। फेशियल करने से चेहरे की डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं और त्वचा की गहराई से सफाई होती है। साथ ही, फेशियल से चेहरे पर निखार भी आता है। लेकिन पार्लर में फेशियल करवाना काफी महंगा पड़ सकता है। वहीं, कुछ लोगों को पार्लर में फेशियल करवाना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप चाहें तो सिर्फ 20 मिनट में घर पर ही पपीते से फेशियल कर सकते हैं। पपीता विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमटरी गुणों से भरपूर होता है। पपीते में पपैन (papain) नामक तत्व मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों को मिटाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। पपीते से फेशियल करने से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। पपीता त्वचा की रंगत सुधारने में भी मदद करता है। इससे आपके चेहरे पर निखार और इंस्टैंट ग्लो आता है। तो आइए, जानते हैं पपीता फेशियल कैसे करें ( Papita Facial Kaise Kare) -

पपीते से फेशियल कैसे करें? - How To Do Papaya Facial At Home In Hindi

स्टेप 1 - क्लींजिंग 

पपीता फेशियल में सबसे पहले चेहरे की क्लींजिंग करना बहुत जरूरी है। क्लींजिंग करने से चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी और और एक्स्ट्रा ऑयल बाहर आ जाता है। इसके लिए आप 1 चम्मच पपीते का गूदा लें। इसमें 2 चम्मच दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 1-2 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। 

स्टेप 2 -  स्क्रबिंग

स्क्रबिंग फेशियल का दूसरा स्टेप होता है। स्क्रबिंग करने से चेहरे की गहराई से सफाई होगी और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा। पपीता स्क्रब बनाने के लिए 1 चम्मच पके पपीते का गूदा लें। इसमें एक चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक स्क्रब करें। 10 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। 

Papita-Facial-Kaise-Kare

स्टेप 3 - मसाज 

स्क्रबिंग के बाद फेशियल का अगला स्टेप चेहरे की मसाज करना होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मैश किया हुआ पपीता लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इससे अपने चेहरे की 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे त्वचा मुलायम बनती है और चेहरे पर निखार आता है।

इसे भी पढ़ें: पपीते और बेसन से बनाएं ये खास फेस पैक, चेहरे को मिलेंगे 5 गजब के फायदे

स्टेप 4 - फेस पैक 

फेशियल का आखिरी स्टेप फेस पैक या फेस मास्क लगाना होता है। पपीता फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच पपीते का गूदा लें। अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिला लें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। पपीते का फेस पैक लगाने से मुंहासे, झुर्रियों और दाग-धब्बे से छुटकारा मिलेगा।  पपीता आपकी ड्राई और डल स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाएगा।

इसे भी पढ़ें: फेशियल करने के बाद चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें, बरकरार रहेगा ग्लो

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप भी घर पर पपीता फेशियल कर सकते हैं। पपीता फेशियल करने से चेहरे पर ग्लो आता है और त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं। लेकिन अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो पपीता फेशियल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Disclaimer