घर पर बेसन से इस तरह करें फेस क्लीनअप, आएगा पार्लर जैसा ग्लो

How To Do Face Clean Up With Besan: अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो घर पर ही बेसन से फेस क्लीनअप कर सकते हैं। जानें बेसन से क्लीनअप करने के स्टेप्स -
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर बेसन से इस तरह करें फेस क्लीनअप, आएगा पार्लर जैसा ग्लो


How To Do Face Clean Up With Besan In Hindi: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन की चाहत हर व्यक्ति रखता है। इसके लिए अक्सर लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग पार्लर जाकर फेस क्लीनअप भी करवाते हैं। चेहरे को साफ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार फेस क्लीनअप करना बहुत जरूरी है। क्लीनअप करने से त्वचा पर जमा डेड स्किन सेल्स हटती है और चेहरा एकदम साफ नजर आता है। इससे चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। आप चाहें तो घर बैठे ही बेसन से फेस क्लीनअप कर सकते है। जी हां, बेसन हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बेसन त्वचा के कील-मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियों से छुटकारा दिला सकता है। इसके साथ ही, चेहरे पर बेसन लगाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। तो आइए, जानते हैं घर पर बेसन से फेस क्लीनअप कैसे करें - 

बेसन से घर पर फेस क्लीनअप कैसे करें - How To Do Face Clean Up With Besan At Home In Hindi

क्लींजिंग 

फेस क्लीनअप का सबसे पहला स्टेप होता है क्लींजिंग। क्लींजिंग करने से चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी बाहर आती है और एक्स्ट्रा ऑयल भी हट जाता है। चेहरे की क्लींजिंग करने के लिए आप दो चम्मच बेसन लें। इसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। 

स्क्रबिंग 

बेसन से चेहरे की स्क्रबिंग करने से चेहरे की डीप क्लीनिंग होगी और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा। बेसन दरदरा होता है, इसलिए यह त्वचा को अच्छी तरह एक्सफोलिएट करता है। बेसन से स्क्रब बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में एक चम्मच चावल का आटा मिलाएं। इसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध डालकर मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से 2-3 मिनट तक स्क्रब करें। 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

Besan-Se-Face-Clean-Up

मसाज 

फेस क्लीनअप में मसाज करना एक बेहद जरूरी स्टेप होता है। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है और चेहरे पर ग्लो आता है। अब चेहरे की मसाज के लिए बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दही और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में कम से कम 5-10 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद अपना चेहरे को पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें बेसन के ये 3 फेस पैक, मिलेगी खूबसूरत त्वचा

फेस पैक 

बेसन का फेस पैक त्वचा के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को दूर करता है। यह त्वचा को ग्लोइंग और मुलायम बनाने में भी मदद करता है। बेसन का फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकीभर हल्दी और एक चम्मच नींबू का रस डालें। अब इसमें गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। चेहरे पर बेसन का फेस पैक लगाने से दाग-धब्बे दूर होंगे और चेहरे पर निखार आएगा। 

इसे भी पढ़ें: बेसन से बने ये 3 फेस पैक ड्राई स्किन से दिलाते है छुटकारा, डलनेस भी करते हैं दूर

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप भी घर पर बेसन से फेस क्लीनअप कर सकते हैं। बेसन क्लीनअप से चेहरे पर से चेहरा साफ और मुलायम बनता है। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आएगा। लेकिन ध्यान रखें कि बेसन से क्लीनअप करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य कर लें।

Read Next

फेस पर रोजाना फाउंडेशन लगाना हो सकता है नुकसानदायक, इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी

Disclaimer