Doctor Verified

Khushkhabri with IVF: आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान होने वाले स्ट्रेस को कैसे दूर करें? डॉक्टर से जानें

Khushkhabri with IVF: प्रेग्नेंसी में बाधा उत्पन्न होने पर आप आईवीएफ प्रक्रिया को अपना सकते हैं। कई बार इस प्रक्रिया में कपल्स को स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है। आगे जानते इस प्रक्रिया में स्ट्रेस से बचने के लिए क्या करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
Khushkhabri with IVF: आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान होने वाले स्ट्रेस को कैसे दूर करें? डॉक्टर से जानें


Khushkhabri with IVF: बीते कुछ वर्षों में आईवीएफ प्रक्रिया को अपनाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह बढ़ोतरी बताती है कि आज के दौर में सामान्य रूप से कंसीव कर पाने में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के चलते गर्भधारण करने में समस्याएं होती हैं। आज के दौर में ज्यादातर युवा वर्ग करियर बनाने के चलते देरी से शादी करना पसंद करते हैं। लेकिन, शादी में देरी होने से प्रजनन क्षमता पर असर पड़ सकता है, जो आगे चलकर कई महिला के कंसीव न कर पाने की मुख्य कारक बन सकती हैं। इसके बाद कई तरह के मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के बाद जब कंसीव करने में सफलता नहीं मिलती है, तो डॉक्टर कपल्स को आईवीएफ प्रक्रिया को अपनाने की सलाह देते हैं। लेकिन, इस प्रक्रिया में भी कुछ महिलाएं पहली बार में ही सफलापूर्वक गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। ऐसे में उनको स्ट्रेस का सामना करना पड़ सकता है। यह स्ट्रेस महिला और पुरूष दोनों को हो सकता है।

आईवीएफ प्रक्रिया से जुड़ी सटिक जानकारियों के आभाव को देखते हुए ओनलीमायहेल्थ के द्वारा Khushkhabri with IVF की सीरीज को शुरू किया गया है। इस सीरीज में IVF से जुड़े सभी प्रश्नों का जवाब विशेषज्ञों द्वारा दिया जाता है। सीरीज की आज की इस कड़ी में यशोदा फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर कड़कड़डूमा की इन्फ़र्टिलिटी और आईवीएफ कंसलटेंट डॉ. स्नेहा मिश्रा से जानते हैं कि आईवीएफ ट्रीटमेंट में स्ट्रेस होने पर क्या करना चाहिए? साथ ही, स्ट्रेस से इस प्रक्रिया में क्या प्रभाव पड़ते हैं उनके बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

स्ट्रेस आईवीएफ प्रक्रिया को कैसे प्रभावित करता है? - How Does Stress Affect IVF Process In Hindi

हार्मोनल असंतुलन

स्ट्रेस के दौरान शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इन हार्मोन्स के अधिक उत्पादन से प्रजनन क्षमता के लिए आवश्यक हार्मोन जैसे एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH) का स्तर प्रभावित हो सकता है। इससे एग्स के निर्माण में समस्या आ सकती है।

How-To-Deal-With-Stress-During-IVF-Process-main

एंब्रियों के इम्प्लांट में बाधा होना

जब व्यक्ति स्ट्रेस होता है, तो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे शरीर में सूजन (इंफ्लेमेशन) बढ़ सकती है। सूजन बढ़ने से एम्ब्रियो के सफलतापूर्वक गर्भाशय में इम्प्लांट होने की संभावना कम हो सकती है, जो आईवीएफ के सफलता को प्रभावित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : Khushkhabri with IVF: आईवीएफ ट्रीटमेंट में फ्रोजन एंब्रियो या फ्रेश एंब्रियो ट्रांसफर में क्या अंतर होता है?

ब्लड फ्लो में कमी

स्ट्रेस के कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित हो सकता है। यूट्रेस और ओवरी में सही मात्रा में ब्लड सर्कुलेशन की आवश्यक होती है, ताकि एम्ब्रियो का विकास सही से हो सके। लेकिन, स्ट्रेस की वजह से ब्लड सर्कुलेशन में हुए बदलाव आईवीएफ की सफलता दर को कम कर सकता है।

आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान होने वाले स्ट्रेस को कैसे दूर करें? - How To Deal With Stress During IVF Process In Hindi

खुद पर बहुत अधिक दबाव न डालें

आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान सफलतापूर्वक कंसीव करना आपके नियंंत्रण में नहीं है। कुछ मामलों में सभी चीजें ठीक होने के बाद भी प्रयास असफल हो सकता है। ऐसे में आप मानसिक रूप से खुद पर दबाव न डालें। यह प्रक्रिया कारकों पर निर्भर करती है।

अपने मन में उठने वाले प्रश्नों को डॉक्टर से जरूर पूछें

आईवीएफ एक जटिल प्रक्रिया है, और इसकी जानकारी न होना भी स्ट्रेस का एक कारण बन सकता है। इसलिए, अपने डॉक्टर से प्रक्रिया, हर स्टेप और संभावित रिजल्ट के बारे में बात करें। अगर आपको कोई सवाल है, तो पूछने में संकोच न करें।

स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन करें

स्ट्रेस को कम करने के लिए महिला और पुरुष को इस प्रक्रिया के दौरान या उससे कुछ समय पहले से ही लाइफस्टाइल में मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए। इससे मस्तिष्क को आराम मिलता है और स्ट्रेस दूर होता है।

अपने साथी को सपोर्ट दें

आईवीएफ प्रक्रिया में अकेले महिला की ही भागीदारी नहीं होती है। इसमें महिला और पुरुष दोनों को सामन रूप से शामिल होना पड़ता है। कपल्स को अपने पार्टनर को मेंटली सपोर्ट करना चाहिए और उनको पॉजिटिव रिजल्ट के लिए मॉटिवेट करना चाहिए।

पर्याप्त नींद और संतुलित आहार लें

स्ट्रेस को कम करने के लिए अच्छी नींद और संतुलित आहार लेना भी बेहद जरूरी है। नींद की कमी से मनोबल कमजोर हो सकता है, जो स्ट्रेस को बढ़ा सकता है। साथ ही, पौष्टिक आहार भी आपके शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: अधिक उम्र की वजह से कंसीव नहीं कर पा रही थीं मिंटी सक्सेना, IVF की मदद से मिली गुड न्यूज

How To Deal With Stress During IVF Process: आईवीएफ प्रक्रिया तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन सही तरीके से तनाव को नियंत्रित करके आप इसे आसान बना सकते हैं। अपने साथी, परिवार और विशेषज्ञों का सहयोग लें, और अपनी भावनाओं को साझा करने में हिचकिचाएं नहीं। याद रखें, यह एक ऐसा समय है जो धैर्य और समझदारी से पूरा किया जा सकता है।

Read Next

Khushkhabri With IVF: क्या आईवीएफ में बच्चे समय से पहले पैदा होते हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer