मॉनसून में बच्चों को हो सकती है रैशेज की समस्या, इन उपायों से करें दूर

Rashes in Babies : मॉनसून में रैशेज की परेशानी होना काफी आम है। अगर आपको रैशेज की परेशानी है तो कुछ घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून में बच्चों को हो सकती है रैशेज की समस्या, इन उपायों से करें दूर


Rashes in Babies : कई लोगों का मॉनसून पसंदीदा सीजन होता है। लेकिन यह सीजन कई लोगों के लिए तरह-तरह की समस्याएं भी लाता है। खासतौर पर बच्चों को इस सीजन में कई तरह की परेशानियां होती हैं। दरअसल, इस मौसम में कई तरह के बैक्टीरिया की वजह से रैशेज हो जाते हैं। खासतौर पर जब आप अपने बच्चों को डायपर पहनाते हैं तो नमी की वजह से रैशेज होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस स्थिति में बच्चों को रैशेज से बचाने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में- 

बच्चों को रैशेज से कैसे दिलाएं छुटकारा?

रैशेज से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन घरेलू उपायों में खीरा, एलोवेरा जेल, टी ट्री ऑयल इत्यादि शामिल है।

इसे भी पढ़ें - त्वचा पर रैशेज और खुजली से हैं परेशान, तो इन 5 तरीकों से लगाएं हल्दी

खीरा का जूस लगाएं

बच्चों को रैशेज से बचाने के लिए आर डायपर पहनाने से पहले खीरे का जूस लगाएं। खीरा फाइटोकेमिकल्स का काफी बेहतर स्त्रोत होता है जो रेडनेस को दूर कर सकता है। इतना ही नहीं, खीरा स्किन को साफ करके मॉइश्चराइज करने में भी प्रभावी है। 

एलोवेरा जेल है असरदार

बेबी रैशेज को कम करने के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद हो सकता है। इससे सूजन और लालिमा को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इस तेल को प्रभावित हिस्से पर करीब 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। इससे रैशेज से छुटकारा मिलेगा। साथ ही यह आपके बच्चों की स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। 

नारियल तेल

रैशेज से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल भी प्रभावी हो सकता है। नारियल तेल में मौजूद एंटी इंफ्लेमेट्री गुण स्किन को स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकते हैं। नारियल तेल में मौजूद गुण आपकी स्किन को सूर्य की रोशनी से बचाव करने में प्रभावी हो सकते हैं। अगर आपके शिशु को रैशेज की परेशानी हो रही है तो उन्हें प्रभावित स्थान पर नारियल तेल लगाएं। इससे काफी बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

टी ट्री ऑयल है फायदेमंद

टी ट्री ऑयल स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण स्किन की रेडनेस और सूजन को कम कर सकता है। प्रभावित स्थान पर टी ट्री ऑयल लगाने से रेडनेस और खुजली कम होगी। यह काफी बेहतर विकल्प है। 

 

Read Next

आपका शिशु भी नहीं पी रहा दूध? जानें इसके 5 कारण

Disclaimer