Doctor Verified

महिलाएं थायराइड कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिलेगा फायदा

How To Control Thyroid in Female: महिलाओं में थायराइड की बीमारी का खतरा मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के कारण रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं थायराइड कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिलेगा फायदा

How To Control Thyroid in Female: थायराइड महिलाओं में होने वाली एक गंभीर और आम समस्या है। थायराइड वैसे तो महिला और पुरुष दोनों को ही प्रभावित करता है। लेकिन महिलाओं में थायराइड की बीमारी का खतरा कुछ ज्यादा रहता है। थायराइड की बीमारी शरीर में थायराइड हॉर्मोन का लेवल असंतुलित होने के कारण होती है। थायराइड हॉर्मोन भी शरीर में कई तरह की क्रियाओं को मैनेज करता है। शरीर में थायराइड हॉर्मोन की कमी या अधिकता होने पर कई गंभीर तरह की परेशानियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है।  इस हॉर्मोन की सहायता से शरीर का चयापचय और जनन जैसी महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाओं को कंट्रोल किया जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, महिलाओं में थायराइड कंट्रोल करने के टिप्स।

महिलाओं में थायराइड कंट्रोल करने के टिप्स- How To Control Thyroid in Female in Hindi

स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की सीनियर स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी कहती हैं, "महिलाओं में थायराइड की बीमारी का खतरा मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के कारण रहता है। थायराइड से बचाव के लिए खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए।"

How To Control Thyroid in Female

इसे भी पढ़ें: थायराइड हार्मोन के असंतुलन से शरीर में होती हैं ये 7 समस्याएं , जानें इसके कारण और इलाज

महिलाओं में थायराइड कंट्रोल करने के लिए इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए-

1. हेल्दी डाइट: हेल्दी और संतुलित डाइट का सेवन थायरॉयड को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। डाइट में जीरा, धनिया, हरी पत्तियां, खजूर, नारियल पानी, अदरक, अनाज आदि शामिल करें।

2. नियमित व्यायाम: नियमित व्यायाम करना थायरॉयड को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। योग और प्राणायाम का अभ्यास थायराइड को कंट्रोल करने में मदद सकते हैं।

3. नियमित जांच: नियमित रूप से थायराइड की जांच और डॉक्टर की सलाह से थायराइड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

4. पर्याप्त नींद: रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने से थायरॉयड हॉर्मोन को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

5. शराब और धूम्रपान से दूरी: शराब और धूम्रपान कम करने से भी थायराइड कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: थायराइड का दर्द किन जगहों पर होता है? डॉक्टर से जानें बचाव

थायरॉयड के प्रकार- Types of Thyroid in Hindi

1. हाइपोथायराइडिज्म (Underactive Thyroid): इसमें थायरॉयड ग्लैंड काफी कम कार्य करता है और इससे हार्मोन थायरॉक्सीन (Thyroxine) की उत्पत्ति में कमी होती है।

2. हाइपरथायराइडिज्म (Overactive Thyroid): इसमें थायरॉयड ग्लैंड अत्यधिक कार्य करता है और अत्यधिक थायरॉक्सीन उत्पन्न करता है।

महिलाओं में थायरॉयड के लक्षण

  • वजन में बदलाव
  • थकान
  • बालों का झड़ना
  • त्वचा सूखना
  • मनोविकार
  • अनियमित मासिक धर्म
  • ब्रेस्ट साइज में बदलाव
  • त्वचा का पीलापन

शरीर में थायराइड हॉर्मोन की कमी होने पर इसके लक्षण के आधार पर डॉक्टर इलाज और बचाव के उपाय बताते हैं। शरीर में थायराइड हॉर्मोन के असंतुलन के दो प्रमुख कारण होते हैं पहला आनुवंशिक और दूसरा खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ा कारण। मोटापा और वायरल डिजीज भी थायराइड डिसऑर्डर  के कुछ बड़े कारणों में से एक हैं। लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

PCOS से पीड़ित महिलाओं को विटामिन डी की कमी होने पर हो सकती हैं ये 4 समस्याएं, जानें इसके सोर्स

Disclaimer