खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। साथ ही यह कई बीमारियों को दूर करने में हमारी मदद करता है। लेकिन यदि आप मिलावटी नमक खा रहे हैं, तो यह फायदा पहुंचाने के वजह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, इन दिनों मार्केट्स में कई खाद्य पदार्थ नकली बिक रहे हैं, जिसका सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियां हो रही हैं। इन्हीं नकली प्रोडक्ट्स में नमक भी है। लेकिन आप घबराइए मत, आज हम आपको इस लेख में नमक की शुद्धता जांच करने का तरीका बताएं। यह तरीका FSSAI द्वारा बताया गया है। इसके लिए आपको किसी मशीन या फिर केमिकल्स की जरूरत नहीं है।
दरअसल, FSSAI ने एक सीरिज शुरू की है। इस सीरिज का नाम है #DetectingFoodAdultera। इस सीरिज के माध्यम से FSSAI तरह-तरह के फूड्स को जांचने का तरीका बताएंगे। चलिए जानते हैं किस तरह करें नमक की शुद्धता की जांच-
FSSAI के बताए तरीकों से जानें कैसे करें असली नमक की पहचान
नमक हमारे आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इसकी शुद्धता का खास ध्यान रखना जरूरी है। हाल ही में FSSAI के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। 43 सेकंड के इस वीडियो में मिलावटी नमक और आयोडीन युक्त नमक की गुणवत्ता को जांचने का तरीका बताया गया है। चलिए जानते हैं कैसे करें शुद्ध नमक की पहचान-
इसे भी पढ़ें - क्या चावल को अच्छे से न पकाकर खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? जानें इस पर डायटीशियन की राय और नई रिसर्च
नमक की शुद्धता की कैसे करें जांच
1. नमक की शुद्धता की जांच करने के लिए सबसे पहले 1 आलू लें। अब इस आलू को दो हिस्सों में काट लें।
2. इसके बाद दोनों हिस्सों पर थोड़ा सा नमक लगाइए और इसे करीब 1 मिनट के लिए छोड़ दीजिए।
3. करीब 1 मिनट बाद आलू के कटे दोनों हिस्सों पर नींबू का रस निचोड़िए।
4. यदि आपका नमक शुद्ध और डबल फोर्टिफाइड है, तो आलू का रंग सामान्य रहेगा।
5. वहीं, अगर आपके आलू का रंग नीला हो जाता है, तो समझ जाइए कि यह एक मिलावटी नमक है।
FSSAI के द्वारा यह बताया गया टिप्स बहुत ही आसान है। आप जब भी मार्केट से नमक लाएं। इस विधि से आसान तरीके से नमक की शुद्धता की जांच कर सकते हैँ।
Detecting common salt adulteration in iodised salt.#DetectingFoodAdulterants_2@MIB_India@PIB_India @mygovindia @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/uSjDcbASPN
— FSSAI (@fssaiindia) August 25, 2021
अन्य तरीका
1 सबसे पहले 1 गिलास पानी लीजिए।
2. अब इसमें 1 चम्मच नमक को घोलिए।
3. अगर नमक में चाक मिलाया गया है, तो पानी घुलने के बाद हल्दा सा सफेद नजर आएगा।
4. इसके अलावा अन्य अशुद्धियां पानी के नीचे बैठ जाएंगी।
मिलावटी नमक खाने के नुकसान
नमक का सेवन हम रोजाना किसी न किसी रूप में जरूर करते हैं। ऐसे में अगर इसमें मिलावट हो जाए, तो यह शरीर के लिए कई तरह से घातक साबित हो सकती हैं। मिलावटी नमक खाने से आपकी सेहत पर निम्न असर पड़ सकता है।
- अशुद्ध या फिर मिलावटी नमक का सेवन करने से आपके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए मिलावटी नमक का सेवन न करें।
- नमक में किसी भी तरह की मिलावट होने से आपके पाचन शक्ति पर असर पड़ सकता है। जिसके कारण आपके पेट में दर्द, जलन, गैस और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
ध्यान रखें कि इन दिनों मार्केट में कई तरह की मिलावटी चीजों को बेचा जा रहा है। ऐसे में किसी भी सामान को खरीदते वक्त उसके शुद्धता की जांच जरूर करें। ताकि आप खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ रख सकें।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi