
How to Build Men Big Chest: चौड़ी छाती अधिकतर पुरुषों को पसंद होती है। कई पुरुष चौड़ी छाती करने के लिए कई तरह की पाउडर और तेल का भी ज्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं। ये चीजों का ज्यादा इस्तेमाल शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे जिन्हें करने से पुरुषों की छाती चौड़ी होने के साथ उनके पूरे शरीर को भी फायदा होगा। चौड़ी छाती और सुडौल शरीर पुरुषों की आत्मविश्वास में इजाफा करता है और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। कई लोग चौड़ी छाती पाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज को जरूरी समझते है लेकिन एस्सरसाइज के साथ स्वस्थ जीवनशैली भी शरीर को हेल्दी रखती है साथ ही पुरुषों की छाती चौड़ी करने में भी मदद करती हैं। आइए जानते हैं पुरुषों की छाती चौड़ी करने के उपाय के बारे में।
एक्सरसाइज से पहले लें प्रोटीन
चौड़े और सुडौल शरीर के लिए ये जरूरी है कि एक्ससाइज या वर्कआउट से पहले पुरुष प्रोटीन का अवश्य सेवन करें। प्रोटीन के सेवन से मांसपेशिया मजबूत होने के साथ शरीर भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ शरीर का स्टैमिना भी बढ़ेगा।
पुश अप्स
मस्ल्स बनाने के लिए पुश अप्स भी एक जरूरी स्टेप है। पुश अप्स करने से एब्स सक्रिय होती हैं और सीने के मसल्स फाइबर संगठित होते हैं जिससे छाती मजबूत और चौड़ी होती है। पुश अप्स करने से शरीर का स्टैमिना बढ़ता है और छाती भी चौड़ी होती हैं।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों में डिप्रेशन के लक्षण नजर आने पर लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव
नट्स का सेवन
पुरुष छाती चौड़ी करने के लिए नट्स का सेवन भी कर सकते हैं क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होने के साथ गुड़ फैट भी होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुरुष छाती को चौड़ी करने के लिए अखरोट, काजू और मूंगफली आदि का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से मांसपेशियां भी मजबूत होती है।
हाइड्रेट रहे
एक्सरसाइज और सही खानपान के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर भी छाती चौड़ी करने में मदद मिल सकती हैं। छाती को चौड़ी और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना भी आवश्यक होता है क्योंकि हाइड्रेट रहने से वर्कआउट करने के लिए एनर्जी मिलती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
पुरुष छाती चौड़ी करने के लिए इन उपायों की मदद लें सकते हैं। इन उपायों को करने से पहले जिम इंस्ट्रक्टर से भी बात करें।
All Image Credit- Freepik