How to avoid pregnancy: प्रेगनेंसी रोकने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

How to avoid pregnancy : प्रेगनेंसी न रोकने के कारण आपको अनचाहे गर्भ का खतरा हो सकता है। इसे रोकने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
How to avoid pregnancy: प्रेगनेंसी रोकने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके


कई बार जाने-अनजाने में शारीरिक संबंध बनाने के दौरान गर्भ ठहर जाने का डर रहता है। दरअसल करियर, हेल्थ और अन्य चीजों के बारे में सोचकर कई महिलाएं जल्दी गर्भाधारण नहीं करना चाहती हैं। इसके लिए वे सही प्लानिंग और समय इन बातों का खास ध्यान रखते हैं। शारीरिक संबंध के दौरान गर्भधारण से बचने के लिए आप कई तरह के उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए आप कई तरह की गर्भनिरोधक गोलियां और कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन तरीकों से गर्भधारण न करने संबंधी उपायों को अपना सकते हैं। 

प्रेगनेंसी रोकने के उपाय (How to avoid pregnancy)

1. विदड्रॉ टेक्नीक

गर्भधारण से बचने के लिए आप विदड्रॉ टेक्नीक का इस्तेमाल करते हैं। इसमें पुरुष पार्टनर इजेकुलेशन से ठीक पहले अपना पेनिस अपनी महिला पार्टनर के वजाइना से बाहर निकाल लेता है और अपना सीमन बाहर रिलीज करते हैं। इससे शारीरिक संबंध के दौरान भी गर्भधारण का खतरा कम होता है। ज्यादातर लोग इस टेक्नीक की मदद से शारीरिक संबंध बनाना पसंद करते हैं। 

How-to-avoid-pregnancy

2. इंट्रायूटराइन डिवाइस

यह टी के आकार का डिवाइस होता है, जो प्रग्नेंसी को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। प्लास्टिक और तांबे के बने इस डिवाइस को महिला के यूटरस में स्थापित किया जाता है। हालांकि कई लोगों के मन में ये भ्रम होता है कि इसके इस्तेमाल के बाद बांझपन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है जबकि ये बातें बिल्कुल गलत है। आईयूडी निकालने के बाद महिलाएं आसानी से प्रेगनेंट हो सकती हैं। 

3. इंट्रायूटराइन सिस्टम

एक छोटा टी आकार का गर्भनिरोधक उपकरण होता है, जिसे गर्भाशय के अंदर लगाया जाता है और यह शरीर में प्रोजेस्टोजेन हार्मोन को बढ़ावा देता है। आईयूएस को आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसे निकालने के बाद भी आप आसानी से कंसीव कर सकती हैं। 

इसे भी पढे़ं- प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए कौन सा गर्भनिरोधक उपाय है बेस्ट? पहले जानें फिर चुनें सही तरीका

4. बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट

प्रेगनेंसी को रोकने के लिए ये भी एक अच्छी तकनीक है। इसमें माचिस की तीली के आकार की एक छोटी और पतली छड़ होती है, जो महिलाओं के शरीर में एक प्रकार का प्रोजेस्टोजेन हार्मोन रिलीज करने में मदद करता है। 

5. स्पंज

कुछ महिलाएं कॉन्ट्रैसेप्टिव स्पंज का इस्तेमाल भी प्रेगनेंसी को रोकने के लिए करती हैं। यह एक फोम जैसा होता है, जिसमें स्पर्मीसाइड होता है और इसे वजाइना में रखा जाता है ताकि स्पर्म को यूटरस में जाने से रोका जा सके। इसे आप अपनी इच्छा के अनुसार कभी भी निकाल सकती है। 

how-to-avoid-pregnancy-tips

6. वजाइनल रिंग

गर्भानिरोधक के रूप में वजाइनल रिंग का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह एक बेहद मुलायम और प्लास्टिक की बनी रिंग होती है, जिसे वजाइना में स्थापित किया जाता है। ये महिला के शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे हॉर्मोन रिलीज करता रहता है। जिससे हार्मोनल बैलेंस के कारण भी महिलाएं गर्भधारण नहीं करती हैं। 

7. स्पर्मीसाइड टैबलेट

यौन संबंधों के दौरान अगर पार्टनर स्पर्मीसाइड टैबलेट को वजाइना में स्थापित कर ले तो इससे बेहतर प्रटेक्शन मिलती है। इससे भी आसानी से प्रेग्नेंट होने से बच सकती हैं।

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस संभावना सेठ, रोते हुए बयां किया अपना दर्द

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version