थायराइड आपकी सेक्स लाइफ को कैसे प्रभावित करता है? जानें बचाव के उपाय

थायराइड की समस्या होने पर कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं महिला या पुरुष को होने लगती हैं। इसका असर उनकी सेक्सुअल लाइफ पर भी पड़ता है।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Mar 08, 2023 13:30 IST
थायराइड आपकी सेक्स लाइफ को कैसे प्रभावित करता है? जानें बचाव के उपाय

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

How Thyroid Affects Your Sex Life: मैरीड लाइफ में सेक्स एक अहम रोल निभाता है। कपल्स अगर एक हेल्दी सेक्स लाइफ जीते हैं तो इससे उनका रिश्ता भी गहरा होता है। लेकिन सेक्स लाइफ अगर ठीक ना चले तो दांपत्य जीवन में दूरी बढ़ सकती है। कई कपल्स अपनी सेक्स लाइफ को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन वह इस बात गौर नहीं करते हैं कि इसकी वजह कोई स्वास्थ्य समस्या तो नहीं। दरअसल, थायराइड जैसी स्वास्थ्य समस्या के कारण भी सेक्स लाइफ प्रभावित होती है। कई रिसर्च के जरिए यह बात साबित भी हो चुकी है। इस लेख में विस्तार से बताया जा रहा है कि थायराइड के कारण कैसे सेक्स लाइफ पर असर पड़ता है और इसका समाधान क्या हो सकता है।

how thyroid affects your sex life

सेक्स लाइफ से थायराइड का कनेक्शन

सबसे पहले तो थायराइड के बारे में जानना जरूरी है। यह मानव शरीर में गर्दन में एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जिसे थायराइड ग्रंथि कहा जाता है। यह ग्रंथि ऐसा हार्मोन बनाती है, जिसका काम हमारे शरीर की सभी प्रक्रियाओं की गति को नियंत्रित करना होता है। अगर यह ग्रंथि सही से काम नहीं करती है तो हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायराइडिज्म की समस्या होती है। इन समस्याओं के होने पर कई तरह की और स्वास्थ्य समस्याएं महिला या पुरुष को होने लगती हैं। लेकिन इनके अलावा सेक्स लाइफ पर भी थायराइड की प्रॉब्लम का असर नजर आने लगता है।

इसे भी पढ़ें : थायराइड होने पर लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव, समस्या रहेगी कंट्रोल

पेनफुल सेक्स

अगर कोई महिला सेक्स के दौरान दर्द महसूस करती है तो इसका कारण थायराइड हो सकता है। दरअसल, थायराइड के कारण वजाइना (योनि) में ल्युब्रीकेंट कम हो जाता है। अमेरिकन सेक्सुएल हेल्थ एसोसिएशन के अनुसार थायराइड की समस्या के कारण वजाइनल ल्युब्रीकेंट कम हो जाता है। ऐसा होने पर पीनस की वजाइनल एंट्री मुश्किल हो जाती है। यह स्थिति सेक्स को असहज बना देती है। वहीं एक्सट्रा एफर्ट करने पर वजाइनल पेन की समस्या महिला को हो जाती है। ऐसे में महिला और पुरुष दोनों ही परेशान हो जाते हैं और सेक्स से दूरी बना लेते हैं। जबकि सेक्स तभी आनंद देता है, जब वजानइल ल्युब्रीकेशन अच्छा हो। अगर कोई महिला वजाइनल ल्युब्रीकेशन की समस्या से परेशान है तो वह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे। डॉक्टर को अपनी समस्या बताए। इसके बाद ही वह आपकी जांच करेंगे, जिसमें थायराइड की जांच भी शामिल होगी।

इसे भी पढ़ें : थायराइड की बीमारी क्यों और कैसे होती है? डॉक्टर से समझें कारण और बचाव के उपाय

टेस्टोस्टेरोन का कम हो जाना

थायराइड से सिर्फ वजानइल ल्युब्रीकेशन की ही प्रॉब्लम नहीं होती है। इससे टेस्टोस्टेरोन लेवल भी कम होता है। जबकि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का सही रहना सेक्स लाइफ के लिए बहुत ही जरूरी है। दरअसल, जब यह हार्मोन कम होता है तो सेक्स करने की इच्छा खुद ही कम हो जाती है। वैसे तो टेस्टोस्टेरोन को मेल (पुरुष) हार्मोन माना जाता है लेकिन महिलाओं में भी यह हार्मोन एक संतुलित मात्रा में बनता है। अगर यह हार्मोन ही ना बने या कम बनने लगे तो सेक्स डिजायर कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें : थायराइड के मरीज करें इन इंडियन फूड्स का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

जल्दी-देर से इजैक्युलेशन होना

महिलाओं को जहां ल्युब्रीकेशन इश्यूज थायराइड के कारण होते हैं, वहीं पुरुषों के सामने दो तरह की समस्याएं आती हैं, उन्हें समय से पहले या बाद में इजैक्युलेशन हो जाता है। द सेक्सुएल मेडिसिन सोसायटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका के अनुसार थायराइड के कारण पुरुषों को इजैक्युलेशन (सीमन का पीनस से निकलना) में समस्या देखी जाती है। अगर हाइपोथायराइडिज्म है तो लेट इजैक्युलेशन होता है और अगर हाइपरथायराइडिज्म है तो समय से पहले ही सीमन, पीनस से बाहर आ जाता है। दोनों ही स्थितियों में सेक्स लाइफ पर बुरा असर पड़ता है। अगर जल्दी पुरुषों में सीमन बाहर आ जाए तो सेक्स को महिला और पुरुष दोनों ही महसूस नहीं कर पाते हैं। वहीं देर तक इजैक्युलेशन ना हो तो सेक्स बोरिंग हो जाता है, इसमें कोई एक्साइटमेंट नहीं रह जाता है।

इसे भी पढ़ें : थायराइड बढ़ने पर शरीर में हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

इरेक्टाइल डिसफंक्शन

थायराइड की समस्या के कारण पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की प्रॉब्लम भी हो सकती है। दरअसल, थायराइड के होने पर हार्मोनल डिसबैलेंस हो जाता है, जिससे पुरुषों को इरेक्शन में समस्या आती है। यह समस्या ऐसी है कि सेक्स के वक्त पीनस में इरेक्शन (खास तरह का कड़ापन) नहीं होता है। अगर यह इरेक्शन नहीं होगा तो सेक्स करना पॉसिबल नहीं होगा। इससे पुरुषों का आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। लेकिन परेशान होने की बजाय डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : थायराइड के मरीज डाइट में शामिल करें ये नट्स, TSH लेवल रहेगा कंट्रोल

थकान भी बढ़ती है

जब थायराइड की समस्या होती है तो थकान जैसी समस्या सबसे अधिक देखी जाती है। थकान होने पर कोई भी सामान्य काम करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही हमेशा आराम की जरूरत महसूस होती है। लगातार अगर ऐसी थकान बनी रहे तो जानना जरूरी है कि कहीं इसका कारण थायराइड तो नहीं है। क्योंकि इस थकान का असर कहीं ना कहीं सेक्स लाइफ पर हो रहा होगा।

संभव है इलाज

अगर कोई कपल्स तमाम तरह की सेक्स प्रॉब्लम से जुझ रहा है, तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। ध्यान रखें कि अगर थायराइड का समय पर इलाज कराया जाए और इसे दवाओं से कंट्रोल में रखा जाए तो लगभग सभी सेक्स प्रॉब्लम आसानी से दूर हो सकती हैं। लेकिन इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है, क्योंकि वह थायराइड के साथ सेक्स प्रॉब्लम को दूर करने का इलाज भी बताएंगे।

image credit : freepik

Disclaimer