Doctor Verified

गर्भ निरोधक गोलियां बंद करने के कितने दिन बाद आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें

बर्थ कंट्रोल बंद करने के बाद कंसीव करने में कुछ माह का समय लग सकता है। इस बारे में आगे जानते हैं विस्तार से   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भ निरोधक गोलियां बंद करने के कितने दिन बाद आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें


परिवार को बढ़ाने का प्लान करने वाले दंपत्तियों के लिए बर्थ कंट्रोल को बंद करना महत्वपूर्ण हो सकता है। ऐसे में कई महिलाओं के मन में प्रश्न उठता है कि क्या बर्थ कंट्रोल बंद करने के बाद प्रेग्नेंसी प्लान की जा सकती है। साथ ही, कितने दिनों को बाद गर्भधारण किया जा सकता है। दरअसल, डॉक्टर्स के मुताबिक बर्थ कंट्रोल दवाओं को बंद करने के बाद गर्भधारण के लिए महिलाओं की प्रजनन क्षमता बेहतर होनी चाहिए। आगे डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि बर्थ कंट्रोल के कितने समय बाद महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

गर्भ निरोधक गोलियां बंद करने के कितने दिन बाद आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं? - How Soon Can You Get Pregnant After Stopping Birth Control In Hindi

हार्मोनल बर्थ कंट्रोल 

हार्मोनल बर्थ कंट्रोल तकनीक, जैसे कि गोली, पैच, रिंग, या हार्मोनल आईयूडी, ओव्यूलेशन को रोकने के लिए हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करके काम करती हैं। जब कोई व्यक्ति हार्मोनल बर्थ कंट्रोल का उपयोग करना बंद कर देता है, तो शरीर एक तरह के फेज से गुजरता है। इससे बाहर आकर नेचुरल स्थिति में आने दो से तीन माह का समय लग सकता है। 

pregnancy complications

प्रजनन क्षमता (Fertility) सही होना

बर्थ कंट्रोल के तरीके और आयु, हेल्थ के आधार पर प्रजनन क्षमता को दोबारा ठीक होने में समय लग सकता है। सामान्य तौर पर गोली, पैच, रिंग जैसे टम्परेरी बर्थ कंट्रोल तकनीक को बंद करने के बाद कुछ दिनों में फर्टिलिटी पावर ठीक हो जाती है। इसके कुछ ही दिनो में महिलाएं ओव्यूलेट और गर्भधारण कर सकती हैं। 

पीरियड्स रेगूलर होना

गर्भनिरोधक गोलियां बंद करने के बाद महिलाओं को ओव्यूलेशन और पीरियड्स पर ध्यान देना होता है। इन दवाओं के बंद करने के बाद ओवुलेशन तुरंत शुरू हो सकता है, जबकि पीरियड्स के नॉर्मल होने में थोड़ा समय लग सकता है। इस दौरान आपको योग व अन्य एक्सरसाइज कर सहारा ले सकती हैं। 

गर्भधारण में देरी

जहां कुछ महिलाओं को बर्थ कंट्रोल तकनीक बंद करने के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी हो जाती है। जबकि, कुछ महिलाओं को फर्टिलिटी पावर, अनियमित पीरियड्स, स्वास्थय समस्याएं, व हार्मोन बदलाव के कारण कंसीव करने में समय लग सकता है। गर्भधारण करना पुरुष व महिला दोनों के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। 

गर्भधारण की तैयारी

प्रेग्नेंसी से पहले महिला व पुरुष दोनों को अपनी लाइफस्टाइल में कई जरूरी बदलाव करने होते हैं। नियमित व्यायाम से आप तनाव को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही, पौष्टिक आहार का सेवन करें। इसके अलावा, शराब और धूम्रपान भी गर्भधारण में बाधा बन सकता है। प्रेग्नेंसी से पहले शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं। 

इसे भी पढ़ें : गर्भाशय में गांठ बन गई है तो करें ये 5 एक्सरसाइज, दर्द में मिलेगा आराम

बर्थ कंट्रोल तकनीक को बंद करने के बाद कंसीव करना कई स्थितियों पर निर्भर करता है। जिन महिलाओं को प्रजनन समस्या नहीं होती है, वह बर्थ कंट्रोल बंद करने के कुछ माह बाद ही कंसीव करने के लिए तैयार हो जाती हैं। जबकि, जिन महिलाओं को पहले से कोई समस्या है तो उनको प्रेग्नेंसी में परेशानी हो सकती है। 

Read Next

Heat Wave: क्या हीट वेव गर्भ में पल रहे शिशु को भी नुकसान पहुंचा सकता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version