Expert

दिनभर में कितना पीनट बटर खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

आमतौर पर दिनभर में एक से दो चम्मच तक पीनट बटर खाना हेल्दी माना जाता है। हालांकि, रोजाना पीनट बटर खाना भी हेल्दी होता है, लेकिन इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
दिनभर में कितना पीनट बटर खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


How Much Peanut Butter Can We Eat in a Day in Hindi: पीनट बटर खाना सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। बाजार में बिकने वाले आम मक्खनों से पीनट बटर को ज्यादा हेल्दी माना जाता है। पीनट बटर कई पोषक तत्वों जैसे फाइबर और प्रोटीन आदि से भरपूर होता है। आमतौर पर लोग इसे ब्राउन ब्रेड, सैंडविच पर लगाने के साथ ही ओट्स और दलिया आदि में मिलाकर खाना पसंद करते हैं। पीनट बटर वजन बढ़ाने और घटाने दोनों में लाभकारी साबित होता है। लेकिन, कुछ लोग इसे हेल्दी समझकर इसे ज्यादा मात्रा में खाने लगते हैं।

जबकि, ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए पीनट बटर को हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही साथ हार्ट हेल्दी रहता है और कई मामलों में कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं दिनभर में कितना पीनट बटर खाना स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है? - 

दिनभर में कितना पीनट बटर खाना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक आमतौर पर दिनभर में एक से दो चम्मच तक पीनट बटर खाना हेल्दी माना जाता है। हालांकि, रोजाना पीनट बटर खाना भी हेल्दी होता है, लेकिन इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। दिनभर में आपको 32 ग्राम पीनट बटर से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। इसे ज्यादा खाने से कई बार वजन बढ़ भी सकता है। आसान शब्दों में समझें तो आपको दिनभर में 16 से 32 ग्राम पीनट बटर खाना चाहिए। 

peanutbutter-inside

ज्यादा पीनट बटर खाने के नुकसान 

  1. अगर आप जरूरत से ज्यादा पीनट बटर खाते हैं तो इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।
  2. जरूरत से ज्यादा पीनट बटर खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे डायरिया, पेट फूलना और गैस जैसी समस्या हो सकती है।
  3. ज्यादा पीनट बटर खाने से आपको एलर्जिक रिएक्शन साथ ही साथ सूजन बढ़ सकती है।
  4. पीनट बटर खाने से कई बार आपका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।
  5. कुछ मामलों में इसे खाने से कई बार आपको हार्ट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
  6. पीनट बटर में फॉसफोरस होता है, जो कई बार आयरन, जिंक और मिनरल के अवशोषण को बाधित कर सकता है।
  7. अगर आप ज्यादा मात्रा में पीनट बटर खाते हैं तो इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें - पीनट बटर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे खाने के 4 तरीके 

पीनट बटर खाने के फायदे 

  1. पीनट बटर खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से लाभकारी होता है।
  2. इसे खाने से शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है साथ ही थकान और सुस्ती कम होती है।
  3. पीनट बटर खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है।
  4. अगर आप बॉडीबिल्डिंग कर रहे हैं तो पीनट बटर आपकी मांसपेशियों की ग्रोथ में लाभकारी हो सकता है।
  5. सीमित मात्रा में इसे खाने से आपका ब्लड शुगर नियंत्रित होता है और वजन भी कम होता है।
  6. पीनट बटर यानि मूंगफली का मक्खन खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है साथ ही साथ पाचन संबंधी समस्याओं से भी आराम मिलता है।

Read Next

अर्थराइटिस से बचाव के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें बेस्ट फूड्स

Disclaimer