Doctor Verified

बच्चों को रोज कितना दूध पिलाना चाहिए? डाइटिशियन से जानें

How Much Milk Should Kids Drink Daily: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए दूध पीना बहुत जरूरी होता है, जानें बच्चों को रोज कितना दूध पिलाना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को रोज कितना दूध पिलाना चाहिए? डाइटिशियन से जानें


How Much Milk Should Kids Drink Daily: दूध पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से संतुलित मात्रा में दूध पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं और कई गंभीर समस्याओं में भी फायदा मिलता है। शरीर को बीमारियों से बचाने और हेल्दी रखने के लिए भी दूध पीना बहुत जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दिन में बहुत ज्यादा दूध पीने से आपको नुकसान भी हो सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों को होता है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दूध बहुत जरूरी होता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। दूध और इससे बने प्रोडक्ट्स का सेवन दुनियाभर में किया जाता है। इसमें विटामिन बी 12, विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स और पोटैशियम आदि पाए जाते हैं। दूध पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों को रोजाना कितना दूध पिलाना चाहिए? आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

बच्चों को रोज कितना दूध पिलाना चाहिए?-  How Much Milk Should Kids Drink Daily in Hindi

शिशु के जन्म के बाद उसे छह महीने तक मां दूध जरूर पिलाना चाहिए। मां का दूध बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा छह महीने बाद बच्चों को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए बाहरी दूध पिलाया जाना चाहिए। दूध बच्चों की हड्डियों के निर्माण और विकास से लेकर मानसिक और शारीरिक विकास में बहुत मदद करता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "जरूरत से ज्यादा दूध पीने से आपके शरीर को कई गंभीर नुकसान भी पहुंच सकते हैं। बच्चों को दूध पिलाते समय इसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।" 

How Much Milk Should Kids Drink Daily

इसे भी पढ़ें: दूध में इलायची और शहद मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें तरीका

CDC की रिपोर्ट के मुताबिक 3 साल तक के बच्चे को आप रोजाना 300 से 500 मिलीलीटर दूध दे सकते हैं। इसके अलावा 4 से 10 साल की उम्र के बच्चे को रोजाना 400 से 600 मिलीलीटर दूध दिया जा सकता है। इसके बाद 11 साल से 18 साल के उम्र के लोग रोजाना 500 मिलीलीटर से 700 मिलीलीटर दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा 18 साल की उम्र के बाद व्यक्ति की शारीरिक जरूरत के हिसाब से दूध का सेवन करना चाहिए। 

बच्चों को ज्यादा दूध पिलाने के नुकसान- Side Effects of Drinking Excess Milk For Kids in Hindi

बच्चों को जरूरत से ज्यादा दूध पिलाने से कई तरह की परेशानियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से बच्चों को पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। यही नहीं जरूरत से ज्यादा दूध पिलाने से बच्चे पेट में गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग, अपच, दस्त और उल्टी की समस्या के शिकार हो सकते हैं। दूध में लैक्टोज की मात्रा होती है, इसका बहुत ज्यादा सेवन बच्चों के शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है। रोजाना बहुत ज्यादा दूध पीने से आपके शरीर में हॉर्मोन असंतुलन, सूजन की समस्या भी हो सकती है। नियमित रूप से बहुत ज्यादा दूध पीने वाले लोगों में वजन बढ़ने का खतरा भी रहता है।

इसे भी पढ़ें: एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन

बच्चों को दूध पिलाते समय ऊपर बताई गयी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। संतुलित मात्रा में रोजाना बच्चों को दूध पिलाने से शारीरिक विकास को गति मिलती है और बच्चा जल्दी बीमार नहीं पड़ता है। लेकिन बहुत ज्यादा दूध पिलाने से कई गंभीर खतरे हो सकते हैं। 

(Image Courtesy: freepik.com)

 

Read Next

Adrenal Fatigue: स्ट्रेस के कारण हर दिन रहते हैं थके-थके? खाएं ये 5 फूड्स, मिलेगा जल्द आराम

Disclaimer