Doctor Verified

रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करना जरूरी है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

How Much Exercise is Needed Per Day: एक सामान्य व्यक्ति को रोजाना 45 से 60 मिनट तक की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करना जरूरी है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

How Much Exercise is Needed Per Day: शारीरिक और मानसिक रूप से फिट और हेल्दी रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम या एक्सरसाइज करना जरूरी है। रोजाना सही तरीके से एक्सरसाइज करने वाले लोगों का शरीर फिट और हेल्दी रहता है। लेकिन सही तरीके से ही एक्सरसाइज और व्यायाम का अभ्यास करने से शरीर को फायदा मिलता है। रोजाना एक क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। कई लोग जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में बहुत ज्यादा या शारीरिक क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करने लग जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक हो जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करना ठीक होता है?

रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए?- How Much Exercise is Needed Per Day in Hindi

रोजाना शारीरिक क्षमता के हिसाब से ही एक्सरसाइज करने से ही शरीर को फायदा मिलता है। शारीरिक क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करना शरीर के लिए ठीक होता है, यह हर व्यक्ति के स्वास्थ्य और शारीरिक क्षमता के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। एक सामान्य व्यक्ति को रोजाना 45 से 60 मिनट तक की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इसे एक्सरसाइज करने का परफेक्ट टाइम माना जाता है। इसके अलावा एक्सरसाइज की टाइमिंग एक्सरसाइज के टाइप पर भी निर्भर करती है। हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज का अभ्यास बहुत ज्यादा देर तक नहीं करना चाहिए।"

How Much Exercise is Needed Per Day

इसे भी पढ़ें: एक्सरसाइज एडिक्शन क्या है? जानें इसके नुकसान

रेगुलर एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है?

रेगुलर एक्सरसाइज करने से शरीर को ताकत मिलती है। इससे मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे हृदय बेहतर तरीके से काम करता है। एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। हमेशा फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

नियमित रूप से व्यायाम करने से आपका शरीर फिट रहता है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। लेकिन जब किसी व्यक्ति पर एक्सरसाइज का बहुत ज्यादा जूनून सवार हो जाता है तो इसे नुकसानदायक भी माना जाता है। जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना एडिक्शन माना जाता है। किसी भी चीज का एडिक्शन या अति नुकसानदायक मानी जाती है। इसी तरह से जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना या एक्सरसाइज एडिक्शन का शिकार होना भी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने चक्की चालासन करते हुए शेयर की वीडियो, जानें इस योगासन को करने के फायदे

Disclaimer