बढ़ते बच्चों के शरीर के फिट रहने के लिए और बेहतर विकास के लिए एक्सरसाइज और खेल-कूद जैसी गतिविधियां करना बहुत जरूरी है। बच्चे के फिटनेस को लेकर पेरेंट्स बहुत ज्यादा सतर्क भी रहते हैं। कई माता-पिता अपने बच्चों को कम उम्र से ही योग, एक्सरसाइज, उनके पसंद के स्पोर्ट्स और स्विमिंग जैसी गतिविधियों में शामिल कर देते हैं, ताकि बच्चे अपने फिटनेस पर ध्यान दें पाएं और किसी भी बीमारी से खुद का बचाव कर सकें। लेकिन कई बार माता-पिता घर और ऑफिस के काम में इतने ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं कि वे अपने बच्चों की फिटनेस की ओर ध्यान देना ही भूल जाते हैं। जिसके कारण कम उम्र में ही बच्चों में मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं बढ़ जाती है। फिटनेस एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स की माने तो बढ़ते बच्चों को दिन के कुछ घंटे एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि बच्चों को कितनी देर तक एक्सरसाइज करनी चाहिए, तो परेशान न हो। आज इस लेख के जरिए मेदांता अस्पताल (लखनऊ) के एंडोक्राइनोलॉजी और डायबिटीज डिविजन के सलाहकार, पीडियाट्रिक और किशोर एंडोक्रिनोलॉजीनोलॉजी डॉ. लोकेश शर्मा से जानते हैं 5 साल से 17 साल तक के बच्चों को किस तरह की और कितनी देर एक्सरसाइज करवानी चाहिए।
5 से 17 साल तक के बच्चों को कितनी देर करनी चाहिए एक्सरसाइज? - How Many Minutes Of Exercise Should Children Between 5 And 17 Do in Hindi?
5 से 17 साल की उम्र के बच्चों को रोजाना 60 मिनट यानी एक घंटे एक्सरसाइज करनी चाहिए। बच्चों को ज्यादातर एरोबिक, शारीरिक गतिविधियां जैसे खेल-कूद, स्विमिंग, दौड़ाना चाहिए। इसमें जोरदार-तीव्रता वाली एरोबिक गतिविधियों के साथ-साथ मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज को भी हफ्ते में कम से कम 3 दिन शामिल करनी चाहिए। अगर आपका बच्चा बहुत ज्यादा फिट है और उसकी शारीरिक शक्ति भी अधिक है, तो वह 1 घंटे से ज्यादा एक्सरसाइज कर सकता है।
5 से 17 साल तक के बच्चे किस तरह की एक्सरसाइज करें? - What Physical Activities Should Children Aged 5-17 Years Do in Hindi?
- दौड़ना
- पुल अप्स
- जंपिंग जैक्स
- योग
- रस्सी कूदना
- स्विमिंग
- जॉगिंग
- एरोबिक्स
- डांस
- एक्सरसाइज
अगर आप भी अपने बच्चों को फिट रखना चाहते हैं, तो इस तरह की शारीरिक गतिविधियां उनके रूटीन में शामिल करें। लेकिन इस दौरान बच्चों पर निगरानी बनाएं रखें, ताकि किसी भी हादसे को होने से रोक सकें।
Image Credit- Freepik