Exercise Addiction in Hindi: अच्छी सेहत और फिटनेस के लिए रोजाना व्यायाम या एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी माना जाता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से आपका शरीर फिट रहता है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। लेकिन जब किसी व्यक्ति पर एक्सरसाइज का बहुत ज्यादा जूनून सवार हो जाता है तो इसे नुकसानदायक भी माना जाता है। जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना एडिक्शन माना जाता है। किसी भी चीज का एडिक्शन या अति नुकसानदायक मानी जाती है। इसी तरह से जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना या एक्सरसाइज एडिक्शन का शिकार होना भी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। एक्सपर्ट इस स्थिति को एक्सरसाइज एडिक्शन कहते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं एक्सरसाइज एडिक्शन के बारे में।
क्या है एक्सरसाइज एडिक्शन?- What is Exercise Addiction?
आज के दौर में युवाओं में एक्सरसाइज और फिटनेस का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है। किसी भी व्यक्ति में एक्सरसाइज एडिक्शन उस स्थिति को कहते हैं, जब व्यक्ति शारीरिक क्षमता से बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करता है या खुद को एक्सरसाइज करने से रोक नहीं पाता है। इसकी वजह से आपके शरीर को कई नुकसान होते हैं। यही नहीं एक्सरसाइज एडिक्शन आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है।
इसे भी पढ़ें: पिंडलियों में दर्द के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
एक्सरसाइज एडिक्शन के नुकसान- Side Effects of Exercise Addiction in Hindi
एक्सरसाइज एडिक्शन की वजह से आपको शारीरिक और मानसिक दोनों नुकसान होते हैं। इसकी वजह से आपकी मांसपेशियों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। कई मामलों में एक्सरसाइज एडिक्शन गंभीर इंजरी का कारण भी बन सकता है। एक्सरसाइज एडिक्शन की वजह से होने वाले कुछ प्रमुख नुकसान इस तरह से हैं-
- एक्सरसाइज एडिक्शन की वजह से आपको इंजरी का खतरा रहता है।
- इसकी वजह से आपको एंग्जायटी या डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।
- एक्सरसाइज एडिक्शन मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है।
- एक्सरसाइज एडिक्शन की वजह से आपका वजन काफी कम हो जाता है।
- इसके कारण आपके शरीर में बीमारियां भी शुरू हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: घर पर कर रहे हैं एक्सरसाइज की शुरुआत तो इन 6 बातों का रखें ध्यान, ताकि मिले सही परिणाम
एक्सरसाइज एडिक्शन के लक्षण क्या हैं?- Exercise Addiction Symptoms in Hindi
एक्सरसाइज एडिक्शन होने पर व्यक्ति जरूरत से ज्यादा या किसी भी स्थिति में बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने लग जाता है। एक्सरसाइज करने को लेकर एक तरह का असामान्य जूनून एडिक्शन कहा जाता है। इसके कारण आपको कई तरह की मानसिक और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। एक्सरसाइज एडिक्शन के कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-
- दिन में ज्यादातर समय एक्सरसाइज करना।
- एक्सरसाइज को लेकर बहुत ज्यादा बेचैनी होना।
- चोट या शारीरिक स्थिति खराब होने के बावजूद एक्सरसाइज करना।
- किसी भी स्थिति में एक्सरसाइज करते रहना।
- खुद को एक्सरसाइज करने से रोक न पाना।
एक्सरसाइज एडिक्शन से बचने के उपाय- How To Overcome Exercise Addiction?
एक्सरसाइज एडिक्शन एक तरह का जूनून है, जिसके बढ़ने से आपको कई गंभीर नुकसान होते हैं। एक्सरसाइज एडिक्शन को कम करने के लिए आपको खुद ही कदम उठाने पड़ेंगे। इसके लिए आप एक्सरसाइज करने की टाइमिंग पर विचार करें। इसके अलावा दिन में एक्सरसाइज करने के समय को तय करें और सिर्फ उसी समय एक्सरसाइज का अभ्यास करें। अगर परेशानी ज्यादा बढ़ रही है तो डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version