Expert

एक हफ्ते में कितने दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए? एक्‍सपर्ट से जानें

अगर आप रोज एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं, तो जानें हेल्दी रहने के लिए एक हफ्ते में कितने दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
एक हफ्ते में कितने दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए? एक्‍सपर्ट से जानें


फिट और हेल्दी रहने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, वे एक्सरसाइज न करने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। लेकिन आजकल बिजी शेड्यूल की वजह से ज्यादातर लोग रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप हफ्ते में कुछ दिन भी एक्सरसाइज कर लें, तो स्वस्थ रह सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर स्वस्थ रहने के लिए एक हफ्ते में कितने दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए (How Much Exercise Per Week You Need in Hindi)? आइए, YOBICS WORKOUT की फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा (Dr. Kavita Nalwa) से जानते हैं-

एक हफ्ते में कितने दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए?

बच्चे, वयस्क हों या बुजुर्ग, सभी को रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। वयस्कों की बात करें, तो उन्हें हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट की हाई-इंटेंसिटी वाली एरोबिक एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। हर व्यक्ति को प्रति सप्ताह कम से कम 3-4 दिन एक्सरसाइज जरूरी करनी चाहिए। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती है, जिससे आप स्वस्थ रह सकते हैं।

exercise

रेगुलर एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है?

रेगुलर एक्सरसाइज करने से शरीर को ताकत मिलती है। इससे मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे हृदय बेहतर तरीके से काम करता है। एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। हमेशा फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के क‍ितनी देर बाद एक्‍सरसाइज करना चाह‍िए? एक्‍सपर्ट से जानें

एक्सरसाइज करने के फायदे- Exercise Benefits in Hindi

  • रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 
  • अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होगा।
  • अगर आपको कोई रोग है, तो भी हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपको रिकवरी करने में मदद मिलेगी।
  • एक्सरसाइज करने से आपके बीमार होने का जोखिम भी काफी कम हो जाता है। आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
  • एक्सरसाइज करने से न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक लाभ भी मिलते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने से तनाव और एंग्जाइटी को दूर करने में मदद मिल सकती है।
  • एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।
  • एक्सरसाइज करने से शरीर में एनर्जी और ऊर्जा बनी रहती है।
  • इससे याददाश्त और मूड में भी सुधार होता है।
  • एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और जोड़ों का दर्द दूर होता है।
  • अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे उम्र बढ़ने के लक्षणों में भी कमी आने लगती है। 
  • एक्सरसाइज करने से रात को अच्छी नींद आती है। 

अगर आपको एक्सरसाइज करने के लिए रोज समय नहीं मिल पा रहा है, तो आप सप्ताह में 3-4 दिन भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। रोजाना 3-4 दिन एक्सरसाइज करने से भी आप फिट और हेल्दी रह सकते हैं।

Read Next

डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

Disclaimer