Expert

पीरियड्स से कितने दिन पहले और बाद में स्पॉटिंग होना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें

How Many Days Spotting Before And After Period Is Normal: पीरियड्स से पहले और बाद में स्पॉटिंग करती है परेशान, तो जानें यह नॉर्मल है या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स से कितने दिन पहले और बाद में स्पॉटिंग होना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें


How Many Days Spotting Before And After Period Is Normal: पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग को लेकर अक्सर महिलाएं काफी चिंतित महसूस करती हैं। क्योंकि कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सिर्फ 2-3 तक ब्लीडिंग होती है, तो वहीं कुछ 5-7 दिन तक भी ब्लीडिंग होती हैं। इसके इसके अलावा, बहुत सी महिलाओं के यह भी समस्या देखने को मिलती है कि उन्हें पीरियड्स से तुरंत पहले और खत्म होने के बाद भी हल्की-हल्की स्पॉटिंग का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं के मन में तरह-तरह के सवाल आते हैं और वे चिंतित महसूस करने लगती हैं। आपको बता दें कि सभी महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते हैं, लेकिन सभी के पीरियड्स की डेट की अवधि अलग-अलग होती है। महिलाओं की पीरियड साइकिल 22 से लेकर 38 दिनों के बीच हो सकती है। अगर किसी महिला को इस दौरान पीरियड होते हैं, तो इसे पूरी तरह से नॉर्मल माना जाता है। लेकिन अगर इससे ज्यादा समय में या बहुत कम समय में ही किसी महिला को पीरियड्स होते हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बात करें कितने दिन ब्लीडिंग होनी चाहिए, तो 2-3 दिन पीरियड्स होना नॉर्मल होता है। लेकिन कुछ महिलाओं में 5-7 दिन भी पीरियड्स चल सकते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। लेकिन पीरियड्स से पहले और बाद में स्पॉटिंग होने क्या कारण हैं और यह कितने दिन होना नॉर्मल है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने मानवीज गाइनोलाइफ क्लिनिक, ईस्ट ऑफ कैलाश, दिल्ली की डॉक्टर मानवी मैनी (Consultant Gynaecologist, MBBS,M.S OBGY, Diploma in ART & Reproductive medicine) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

How Many Days Spotting Before And After Period Is Normal in hindi

पीरियड्स के कितने दिन पहले स्पॉटिंग होना नॉर्मल है- How Many Days Spotting Before Periods Is Normal In Hindi

आपको बता दें कि पीरियड्स से पहले स्पॉटिंग होना पूरी तरह से नॉर्मल है। यह आमतौर पर इस बात का संकेत होता है कि आपके पीरियड्स की शुरुआत होने वाली है। यह स्पॉटिंग पीरियड्स से 1-2 दिन पहले देखने को मिल सकती है। ऐसे में घबराने की कोई बात नहीं होती है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। हालांकि, कभी-कभी इम्लांटेशन के कारण भी हल्की-फुल्की स्पॉटिंग देखने को मिल सकती है, यह प्रेग्नेंसी का संकेत भी हो सकता है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं में स्पॉटिंग देखने को मिलती है। कभी-कभी महिलाओं को गहरे या भूरे रंग का डिस्चार्ज भी होता है, जिसे महिलाएं कई बार स्पॉटिंग समझ लेती हैं। ऐसा गर्भधारण के दौरान देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: कैसे पहचानें पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द नॉर्मल है या नहीं? डॉक्टर से जानें संकेत

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी कर रहीं हैं प्लान तो डाइट में शामिल करें ब्राजील नट्स, जानें प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए इसके फायदे

पीरियड्स के कितने दिन बाद स्पॉटिंग होना नॉर्मल है- How Many Days Spotting After Periods Is Normal In Hindi

पीरियड्स खत्म होने के 2-3 बाद भी अगर किसी महिला को स्पॉटिंग होती है, तो यह अधूरे पीरियड्स के कारण हो सकता है। हो सकता है कि आपको ठीक से या खुलकर पीरियड्स नही हुए हैं। ऐसा तनाव और हार्मोनल असंतुलन के कारण देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा, महिलाओं को पीरियड्स बंद होने के 2 सप्ताह बाद हल्की-फुल्की स्पॉटिंग देखने को मिल सकती है। यह आमतौर पर 1-2 दिन होती है और पूरी तरह नॉर्मल है। ऐसा ओव्युलेशन के कारण होता है। इस दौरान आपकी ओवरी से अंडा निकलता है और हल्की स्पॉटिंग हो सकती है। इंप्लांटेशन के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसलिए इस दौरान 1-2 दिन स्पॉटिंग होने में कोई घबराने वाली बात नहीं है।

All Image Source: Freepik

Read Next

महिलाओं में थायराइड स्टिमुलेटिंग हार्मोन (TSH) कम होने दिखते हैं ये 7 लक्षण, दिखते ही जाएं डॉक्टर के पास

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version