Fri Sep 11, 2026 | 09:14 PM IST

Medically Reviewed by Dr Gunjan Sarin , Obstetrics and Gynaecology

सी-सेक्शन के बाद कितने दिन तक रहता है दर्द? जानिए रिकवरी से जुड़ी पूरी जानकारी

सी-सेक्शन (Cesarean Delivery) आज के समय में एक आम लेकिन बड़ी सर्जरी मानी जाती है। कई बार मेडिकल जरूरतों के कारण या मां-बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर सी-सेक्शन की सलाह देते हैं। यहां जानिए, ऑपरेशन के बाद कितने दिन तक दर्द रहता है?

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद घर में खुशी का माहौल होता है, नवजात की किलकारियां, बधाइयां और नई जिंदगी की शुरुआत लेकिन इस खुशी के बीच एक सच्चाई यह भी है कि मां के शरीर ने एक बड़ी सर्जरी झेली होती है। ऐसे में मुस्कान के पीछे छिपा दर्द और असहजता अक्सर नजरअंदाज हो जाती है। ज्यादातर नई माताओं के मन में यही सवाल रहता है कि सी-सेक्शन के बाद दर्द आखिर कितने दिनों तक रहेगा और कब शरीर पहले जैसा महसूस होने लगेगा? कई महिलाएं डिलीवरी के कुछ दिन बाद ही उठने-बैठने, चलने या बच्चे को गोद में लेने पर पेट के निचले हिस्से में तेज खिंचाव और जलन महसूस करती हैं। कुछ को टांकों के आसपास दर्द होता है, तो कुछ को कमर और पीठ में लगातार दर्द बना रहता है। ऐसे में यह डर स्वाभाविक है कि कहीं यह दर्द लंबे समय तक तो नहीं रहेगा या किसी समस्या का संकेत तो नहीं है। इस लेख में आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानिए, सी-सेक्शन के बाद कितने दिन तक दर्द रहता है?

सी-सेक्शन के बाद कितने दिन तक दर्द रहता है? - When does C-section pain go away

सी-सेक्शन एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें पेट और गर्भाशय की परतों को काटकर बच्चे को बाहर निकाला जाता है। इस दौरान नसों, मांसपेशियों और टिश्यू पर असर पड़ता है, जिससे ऑपरेशन के बाद दर्द होना स्वाभाविक है। डॉ. गुंजन सरीन के अनुसार, ''सी-सेक्शन के बाद दर्द शरीर की हीलिंग प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इसकी तीव्रता हर महिला में अलग-अलग हो सकती है।''

इसे भी पढ़ें: सिजेरियन डिलीवरी का महिलाओं के हार्ट पर क्या असर पड़ता है ? जानें डॉक्टर से

1. पहले 3-4 दिन: ऑपरेशन के बाद शुरुआती 3-4 दिन दर्द सबसे ज्यादा होता है। इस दौरान उठने-बैठने, चलने, खांसने या हंसने में भी पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हो सकता है। डॉक्टर इस समय पेनकिलर देते हैं ताकि दर्द को कंट्रोल किया जा सके।

2. 1 से 2 हफ्ते: पहले हफ्ते के बाद दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं होता। टांकों के आसपास खिंचाव, जलन या हल्का दर्द बना रह सकता है। इस दौरान ज्यादा मेहनत करने से दर्द बढ़ सकता है।

3. 4 से 6 हफ्ते: डॉ. गुंजन सरीन बताती हैं कि अधिकांश महिलाओं में 4 से 6 हफ्तों के भीतर सी-सेक्शन का दर्द काफी हद तक ठीक हो जाता है। हालांकि कभी-कभी हल्का-फुल्का दर्द या असहजता बनी रह सकती है, खासकर ज्यादा चलने या वजन उठाने पर।

सी-सेक्शन के बाद दर्द की अवधि और तीव्रता कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे महिला की शारीरिक स्थिति, पहली या दूसरी सी-सेक्शन डिलीवरी, इंफेक्शन हुआ या नहीं, आराम और देखभाल कितनी सही की गई, जिन महिलाओं का पहले भी सी-सेक्शन हो चुका होता है, उनमें कभी-कभी दर्द थोड़ा ज्यादा समय तक रह सकता है।

इसे भी पढ़ें: सी-सेक्शन के बाद ब्रेस्‍टफीड‍िंग की सही पोजीशन क्‍या है? जानें लैक्‍टेशन एक्‍सपर्ट की राय

How long does pain last after a C-section

दर्द कम करने के लिए क्या करें?

सी-सेक्शन के बाद दर्द को कम करने के लिए कुछ जरूरी बातें अपनाई जा सकती हैं-

  • डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं समय पर लें
  • धीरे-धीरे चलने की आदत डालें
  • पेट पर ज्यादा दबाव न डालें
  • पर्याप्त आराम करें और नींद पूरी लें
  • फाइबर युक्त डाइट लें ताकि कब्ज न हो

निष्कर्ष

सी-सेक्शन के बाद दर्द होना सामान्य है और यह धीरे-धीरे कम होता जाता है। डॉक्टर गुंजन सरीन के अनुसार, सही देखभाल, आराम और समय पर मेडिकल सलाह से यह रिकवरी आसान हो सकती है। नई मां को चाहिए कि वह अपने शरीर के संकेतों को समझे और जरूरत पड़ने पर बिना झिझक डॉक्टर से संपर्क करे, ताकि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रह सकें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • सी-सेक्शन डिलीवरी क्या होती है?

    सी-सेक्शन एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें मां के पेट और गर्भाशय में चीरा लगाकर बच्चे को बाहर निकाला जाता है। जब नॉर्मल डिलीवरी सुरक्षित न हो, तब डॉक्टर इसकी सलाह देते हैं।
  • ऑपरेशन के कितने दिन बाद वजन उठाना शुरू करना चाहिए?

    कम से कम 6-8 हफ्तों तक भारी वजन उठाने से बचना चाहिए, ताकि टांकों पर जोर न पड़े।
  • सी-सेक्शन के बाद टांकों की देखभाल कैसे करें?

    टांकों को साफ और सूखा रखें, डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं और क्रीम समय पर लगाएं और बिना सलाह के टांकों पर कुछ भी न लगाएं।

Read Next

PCOS में थकान और मूड स्विंग्स को कैसे मैनेज करें? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 22, 2026 15:31 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jan 22, 2026 15:31 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Gunjan Sarin

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content