Fri Sep 11, 2026 | 09:00 PM IST

Doctor Verified

सिजेरियन डिलीवरी के टांके कितने दिनों में भरते हैं? डॉक्टर से जानें

सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि टांके को सही होने में समय लगता है, और थोड़ी सी लापरवाही टांके को पका सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं सी-सेक्शन टांके कब तक ठीक होते हैं? 

How Long Does C-Section Stitches Take To Heal in Hindi: बच्चा पैदा करने महिलाओं के लिए किसी जादू से कम नहीं है। एक महिला 9 महीने तक एक जान को अपने गर्भ में बड़ा करती हैं और फिर इस दुनिया में लाती है। बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया काफी मुश्किल होती है। इस दौरान महिलाओं को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। बच्चे आमतौर पर दो तरीके से पैदा होते हैं, नॉर्मल और सी-सेक्शन। सी-सेक्शन में महिलाओं का पेट चीरकर शिशु को बाहर निकाला जाता है। ऐसे में डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उन्हें पेट पर लगे टांकों का काफी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में आइए दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानते हैं कि सी सेक्शन टांके कब तक ठीक होते हैं?

सी-सेक्शन टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? - How Long Does C Section Stitches To Heal in Hindi?

सी-सेक्शन सर्जरी के तुरंत बाद महिलाओं के पेट पर टांके लगाए जाते हैं, जो काफी दर्द, सूजन, और असुविधा से भरा होता है। सर्जरी के शुरुआती 3 से 4 दिन आपके लिए बहुत तकलीफ देने वाले हो सकते हैं। इसके बाद के, कुछ दिन यानी 5 से 7 दिन आपके टांके ठीक होने की प्रक्रिया में होते हैं, और टांकों के कारण पेट पर होने वाली सूजन भी कम होती है। लेकिन, इस समय भी आपको थोड़े दर्द और असुविधा का अनुभव हो सकता है। सी-सेक्शन के 1 से 2 हफ्ते के बाद आपके सी-सेक्शन के टांके लगभग पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं, और आपको थोड़ा बेहतर महसूस होता है। सर्जरी के बाद किसी तरह की समस्या न होने पर 2 हफ्ते के बाद आप धीरे-धीरे हल्की-फूल्की शारीरिक गतिविधियां बढ़ा सकती हैं। लेकिन, इस समय आपको भारी वस्तुओं को उठाने से बचना चाहिए और झुकने से भी परहेज करना चाहिए। सी-सेक्शन के 4 से 6 हफ्ते के बाद, आपके टांके पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं और आप अपनी सामान्य गतिविधियों को वापस शुरू कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सी-सेक्शन के बाद उठने और बैठने का सही तरीका क्या होना चाहिए? डॉक्टर से जानें

C Section Stitches Healing Process

सी सेक्शन के बाद टांकों की देखभाल कैसे करें? 

  • पर्याप्त मात्रा में आराम करें और किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें, खासकर सर्जरी के बाद के कुछ हफ्तों में।
  • सी-सेक्शन के बाद होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए खुद से कोई दवाई लेने से बचें और डॉक्टर के द्वारा बताई गई दवा का सेवन करें।
  • टांके वाले हिस्से को साफ और सूखा रखें, और टांकों की सही केयर के लिए डॉक्टर के बताए दिशानिर्देशों का पालन करें।
  • पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें और खूब सारा पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें।
  • जरूरत पड़ने पर अपने परिवार के अन्य सदस्यों या दोस्तों की मदद लेने से न कटराएं।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को नॉर्मल या सिजेरियन डिलीवरी के कितने घंटे के बाद नहाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

सी-सेक्शन के बाद आपको पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है। इसलिए, आप धैर्य रखने के साथ सही देखभाल करने की कोशिश करें। आप अपने ठीक होने की सही प्रक्रिया को समझकर और अपना खास ध्यान रखकर टांकों को बिना किसी समस्या ठीक कर सकते हैं, बस इस दौरान किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि न करें, जो आपके रिकवरी में बाधा डाल सके।
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या भ्रूण की हार्ट रेट से पता लगाया जा सकता है बच्चे का जेंडर? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 10, 2025 17:07 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content