Doctor Verified

आधी रात को फास्ट फूड की खाने की आदत, आपको पहुंचा सकती है नुकसान, जानें डॉक्टर से

अक्सर कुछ लोगों को देर रात को खाने की आदत होती है। आधी रात हुई नहीं कि लोग तुरंत खाना ऑर्डर करते हैं, जो कि फास्ट फूड ही होता है। जिससे सेहत पर काफी असर पड़ता है, तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आधी रात को फास्ट फूड खाने की आदत आपको कैसे नुकसान पहुंचा सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आधी रात को फास्ट फूड की खाने की आदत, आपको पहुंचा सकती है नुकसान, जानें डॉक्टर से


Eating fast food every day can harm your Health: आपका खान-पान आपके सेहत पर असर डालता है। अक्सर शहरों में लोग दिन की थकान के बाद रात में वेब सीरीज देखते हुए पिज्जा, बर्गर या अन्य फास्ट फूड का मजा लेते हैं। यह उस वक्त तो अच्छा लग रहा होता है, लेकिन लंबे समय तक इसका सेवन आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि चाहे वह चिकना बर्गर हो या चीजी पिज्जा या फिर फ्राइज का पैकेट, आधी रात को फास्ट फूड खाना आपकी सेहत के लिए चिंता का विषय है। इस विषय पर बेंगलुरु के एस्टर व्हाइटफील्ड अस्पताल की डाइटीशियन वीना वी (Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician, Aster Whitefield Hospital, Bengaluru) ने क्या कुछ बताया? आइए जानते हैं।

फास्ट फूड की खाने सेहत को क्या नुकसान-What are the health risks of eating fast food?

आधी रात को फास्ट फूड खाने की आदत आपकी सेहत को कई नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसी खाने की आदत पाचन, नींद और यहां तक कि आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी नुकसान पहुंचा सकती है। यहां आपको डाइटीशियन वीना वी बता रही हैं कि फास्ट फूड आपके शरीर पर क्या प्रभाव डालता है और आपको इसके बजाय क्या करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- स्वस्थ दिखने वाले ये 5 फूड्स आपके लिवर को पहुंचा सकते हैं नुकसान

1. आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है असर

दरअसल, रात में शरीर का पाचन तंत्र धीमा हो जाता है क्योंकि वह सोने और मरम्मत के लिए खुद को तैयार करता है। जब आप देर रात चिकना, भारी या मसालेदार फास्ट फूड खाते हैं, तो यह पाचन तंत्र पर भारी पड़ सकता है, जिससे पेट फूलना, एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। फास्ट फूड खाने के बाद लेटने से सीने में जलन या एसिड का खतरा बढ़ जाता है। जब आप नियमित रूप से फास्ट फूड का सेवन करते हैं, तो ऐसा बार-बार होने पर गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

2. नींद में बाधा डालता है।

फास्ट फूड में ज्यादातर वसा, सोडियम और चीनी की मात्रा होती है। ऐसे में नींद आने में परेशानी हो सकती है। जब आप सोने के समय ज्यादा खाना खाते हैं तो आपका पाचन तंत्र ज्यादा उत्तेजित हो जाता है। इस स्थिति में नींद आना मुश्किल होता है।

3. मोटापे बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

दरअसल, आप जो भी फास्ट फूड खाते हैं उसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन पोषक तत्वों की कमी होती है। इसके अलावा, रात में आपका शरीर कम एक्टिव होता है, तो अधिक कैलोरी जमा हो जाती है, जिससे मोटापे की संभावना बढ़ जाती है। जब आप देर रात को नियमित रूप से फास्ट फूड खाते हैं, तो वसा अधिक जमा होने की संभावना होती है। बेशक, आप दिन में जरूरी पोषण लें, लेकिन रात की यह आदत मोटापे का कारण बन सकती है। आधी रात के फास्ट फूड में कैलोरी तो ज़्यादा होती है, लेकिन पोषक तत्वों की कमी होती है। चूँकि रात के समय आपका शरीर कम सक्रिय होता है, इसलिए अतिरिक्त कैलोरी आपके वसा भंडार में जमा हो जाती है।

ating fast food everyday can harm your health

4. हार्ट हेल्थ और लिवर पर पड़ता है असर

देर रात को फास्ट फूड खाना, जिसमें ज्यादा सोडियम और ज्यादा वसा वाले फूड होते हैं, जिससे बीपी और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, जिससे आपको लंबे समय में हृदय संबंधी बीमारियों का ख़तरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, लीवर की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है। माना जाता है कि रात को फास्ट फूड खाने की आदत से फैटी लिवर जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

5. मेंटल हेल्थ को करता है ट्रिगर

आपको फास्ट फूड पल भर के लिए खुशी देता है, लेकिन ज्यादा लंबे समय के लिए परेशानियां भी दे सकता है। इसे खाने से मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। देर रात खाने से खराब नींद और पेट में गड़बड़ी तो होती ही है। यह मूड खराब, चिंता और डिप्रेशन की वजह भी बन सकता है। क्योंकि भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए आंत और दिमाग के बीच का संबंध बहुत जरूरी है। जो आमतौर पर खराब आहार का परिणाम होता है, आपके मानसिक स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें- फास्ट फूड्स खाना छोड़ देंगे तो कुछ दिनों में ही सेहत में दिखने लगेंगे ये 5 बदलाव

इस आदत को कैसे सुधारें?

  • अपने शाम के भोजन का समय पहले से तय कर लें, बेहतर होगा कि सोने से 2-3 घंटे पहले।
  • अगर आपको रात में बहुत भूख लगती है, तो हल्का नाश्ता जैसे फल, दही या कुछ मेवे खा लें।
  • रात में कैफीन वाली चीजें और मीठे आहार का सेवन न करें।
  • भूख लगती है तो कुछ हल्का खा लें और नींद पूरी लें।

निष्कर्ष
आधी रात को खाने की तलब कभी-कभी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अगर आप फास्ट फूड का सेवन करें, तब तो और ज्यादा परेशानी हो सकती है। हालांकि, कभी-कभार आप ज्यादा फास्ट फूड खा सकते हैं, लेकिन इसे नियमित आदत बनाने से न केवल आपकी कमर, बल्कि आपकी नींद, मूड और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। रात के समय हल्का भोजन करें और पूरी नींद लें।

FAQ

  • रात में ज्यादा भोजन करने से क्या होता है?

    रात में नियमित रूप से भोजन करने से स्वास्थ्य को कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। खासतौर पर अगर आप फास्ट फूड खाते हैं, तो यह और नुकसानदायक होता है। मोटापे का जोखिम बढ़ सकता है, पाचन से संबंधी परेशानी हो सकती है और हार्ट हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है।
  • फास्ट फूड की आदत कैसे छोड़ें?

    फास्ट फूड को रोज खाना बंद करें, कभी-कभार खाने की आदत डालें, और अगर आपका फास्ट फूड खाने का मन करता है, तो इसकी जगह कुछ हेल्दी खाने की आदत डालें।
  • रात में कितने बजे भोजन करना चाहिए?

    रात का भोजन 7 से 8 बजे के बीच में कर लेना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

क्या बढ़ रहा है वजन? डाइट में शामिल करें ये 4 एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड, जल्द दिखेगा असर

Disclaimer

TAGS