How Does Clove Helps In Premature Ejaculation In Hindi: शीघ्रपतन पुरुषों में होने वाली समस्या है। इसका मतलब है कि पुरुष संभोग के दौरान अपनी इच्छा से पहले या साथी की इच्छा से पहले स्खलित हो जाता है। यूं तो ऐसा कोई समस्या नहीं है। क्योंकि कई बार तनाव या हेल्थ इश्यूज के कारण ऐसा होता है। लेकिन, अगर ऐसा अक्सर होता है, तो इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। यह सही नहीं है। कई पुरुष इस तरक की कंडीशन में डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज कराते हैं। कई लोग इसके लिए घरेलू नुस्खों का भी उपयोग करते हैं। जैसे माना जाता है कि लौंग का सेवन ने से शीघ्रपतन की समस्या दूर होती है। सवाल है, क्या यह वाकई सच है? आइए, जानते हैं इस बारे में मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले का क्या कहना है?
क्या लौंग का सेवन करने से शीघ्रपतन की समस्या दूर होती है?- Is Clove Good For Premature Ejaculation In Hindi
हां, यह सच है कि लौंग का सेवन करने से या लौंग के तेल के उपयोग से पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या में कमी आ सकती है। हालांकि, यहां आपको स्पष्ट कर दें कि अगर शीघ्रपतन या प्रीमैच्योर इजैकुलेशन की दिक्कत है, तो इस स्थिति का मेडिकल ट्रीटमेंट होना चाहिए। इस संबंध में आपको डॉक्टर से मिलकर अपना इलाज करवाना चाहिए। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात है कि लौंग का सेवन पुरुष स्वास्थ्य में सुधार करता है या नहीं? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि लौंग का तेल या लौंग का सेवन करने से पुरुषों को कई फायदे होते हैं। जैसे लौंग में यूजेनॉल नाम का कंपाउंड होता है, जो नर्व सेंसिटिविटी को प्रभावित कर स्खलन के समय को बढ़ा देता है।
इसे भी पढें: पुरुषों में लो-एनर्जी और थकान के हो सकते हैं ये 6 कारण, जानें बचाव के उपाय
कैसे लौंग का सेवन करने से शीघ्रपतन की समस्या दूर होती है?
यूजेनॉल का प्रभाव
जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि लौंग के तेल में यूजेनॉल होता है। यह नर्व सिग्नल में एनेस्थेटिक की तरह काम करता है। इससे पुरुषों के लिंग में सेंसिटिविटी कम हो जाती है, जिससे इजैकुलेशन में देरी हो जाती है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
एक्सपर्ट का कहना है कि लौंग का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसका असर पुरुषों के लिंग में देखने को मिलता है। ऐसे में पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या दूर होती है और सेक्सुअल परफॉर्मेंस में सुधार होता है। प्रीमैच्योर इजैकुलेशन में भी इसका प्रभाव पॉजिटिव नजर आता है।
इसे भी पढें: शीघ्रपतन की समस्या से हैं परेशान? इलाज के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय
डॉक्टर की सलाह
पुरुषों में किसी भी तरह की यौन संबंधी समस्या होने पर उन्हें देसी नुस्खों का उपयोग करने में मनाही नहीं है। लेकिन, बेहतर यही होगा कि वे इस संबंध में डॉक्टर से मिलें और अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाएं। ध्यान रखें कि उन्हें अपनी सेक्सुअल हेल्थ को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इसके पीछे कारणों को जानकर इलाज पर फोकस करना चाहिए। साथ ही, इस तरह के ट्रीटमेंट में ज्यादा देरी करना भी उचित नहीं होता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
रात को सोते समय लौंग खाने से क्या होता है?
रात को सोते समय लौंग खाने से कई समस्याएं दूर होती हैं, जैसे पेट से जुड़ी परेशानी कम होती है, एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। मुंह में लौंग रखने से डेंटल हेल्थ में सुधार होता है और दांतों का दर्द भी कम होता है।लौंग से मर्दाना ताकत कैसे बढ़ाएं?
पुरुषों के लिए लौंग का सेवन बहुत उपयोगी होता है। उन्हें हर रोज 1 लौंग का सेसवन करना चाहिए। इससे स्पर्म काउंट में सुधार होता है। आप चाहें, तो एक गिलास में दूध में एक लौंग पीसकर डालें। अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे पी लें।