9 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
9 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

हर व्यक्ति अपने लव लाइफ, करियर और हेल्थ के बारे में पहले से जानने के लिए उत्सुक रहता है। ओन्लीमायहेल्थ स्वास्थ्य से जुड़ा राशिफल बताता आ रहा है। आज का दिन कुछ राशि के लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। तो कुछ लोगों का स्वास्थ्य आज थोड़ा बहुत गड़बड़ा सकता है। 8 नवंबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार। 


इस पेज पर:-


मेष राशि

आपको डाइट का ध्यान रखने की जरूरत है। अन्यथा, पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आपको दवाइयों को अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपको हल्की-सी भी दिक्कत महसूस हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। 

वृषभ राशि

पिछले कुछ दिनों से आपको जो सिरदर्द हो रहा है, आज उससे छुटकारा मिल सकता है। आपको अपने खाने की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। वजन को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। फिट रहने के लिए एक्सरसाइज भी जरूर करें।

मिथुन राशि

इस राशि के लोग आज तनाव से घिर सकते हैं। आप किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जिससे आप में ऊर्जा बनी रहेगी। तनाव और चिंता कम करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग अच्छी हेल्थ के लिए डाइट का खास ख्याल रखें। साथ ही, एक्सरसाइज भी जरूर करें। फिजिकल एक्टिविटी के लिए समय निकालें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। 

सिंह राशि

इस राशि के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता शुभचिंतकों को रहेगी। इन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए फाइबर से भरपूर खाना खाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को जोड़ों और पैरों में दर्द से जुड़ी समस्याएं परेशानी कर सकती हैं। कुछ लोगों को गले में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अपने शरीर का खास ख्याल रखें।

तुला राशि

तुला राशि के लोग खुद पर तनाव और चिंता हावी न होने दें। इससे सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए मेडिटेशन और योग का सहारा जरूर लें।

वृश्चिक राशि

इन राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। इनमें ऊर्जा भरपूर बनी रहेगी। तनाव मुक्त रहने के लिए मेडिटेशन करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। 

धनु राशि

फिट और हेल्दी रहने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। हालांकि, आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर कोई परेशानी हो, तो घरेलू नुस्खों को आजमाना अच्छा विकल्प हो सकता है।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को आज अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। आपको प्रदूषण से होने वाली दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हाथों और कंधों में दर्द हो सकता है। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों की मेंटल हेल्थ बेहतर बनी रहेगी। लेकिन शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसके लिए अपने खान-पान और एक्सरसाइज रूटीन का खास ख्याल रखें।

मीन राशि

जिन लोगों को हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कतें हैं, उन्हें अपनी देखभाल करने की जरूरत है। बढ़ता प्रदूषण उनकी समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसके लिए प्राणायाम का अभ्यास करें।

यह विडियो भी देखें

Read Next

ब्रेन फ्लूइड में बदलाव से भी हो सकता है सिरदर्द, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version