6 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट से विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
6 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल


स्वास्थ्य के प्रति सबकुछ पहले से ही पता चल जाए तो कितना अच्छा लगता है। अपने स्वास्थ्य का पता चलने के लिए लोग पहले से ही उत्सुक रहते हैं। पहले से सबकुछ पता होने पर लोग स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हो जाते हैं। लोग केवल लव लाइफ और करियर के ही नहीं ब्लकि सेहत के प्रति भी फिक्र रखते हैं। आज का दिन वृश्चिक और कन्या राशि के लिए बेहतर साबित हो सकता है। वहीं, वृष, मिथुन और मेष राशि ले लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 6 नवंबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार। 

मेष राशि 

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। लेकिन आज आपको मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आप योग की क्लासेस लेने के साथ किसी अन्य थेरेपी में भी शामिल हो सकते हैं।  

वृष राशि 

आज के दिन वृष राशि के लोग कामकाज में व्यस्त रहेंगे साथ ही इन्हें व्यावसायिक जीवन और वास्तविक जीवन के बीच संतुलन बनाने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए ऐसे में अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना न भूलें। 

मिथुन राशि

आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है। आज का दिन आपको स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्याओं से भी उबार सकता है। यही नहीं सेहत के प्रति आपको और भी कई फायदे हो सकते हैं। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तकलीफदेह हो सकता है। हो सकता है कि आज आप दिल से संतुष्ट न हों। इस दिन को बेहतर बनाने के लिए जरूरतमंदों की मददद कर सकते हैं। इसके साथ ही मेडिटेशन और प्राणायाम करना न भूलें। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। आज आपको अपनी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति फायदा मिल सकता है। आज आपकी स्वास्थ्य समस्याएं पूरी तरह से ठीक हो सकती हैं। 

rashi

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिनाई भरा हो सकता है। आज अगर आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं तो ऐसे में पाचन और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत फायदेमंद रह सकता है। आज के दिन आपको शरीर में उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी साथ ही साथ पुराने लंबित पड़े कार्यों में भी सफलता मिलेगी। इस दौरान मेडिटेशन करना न भूलें। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह भरा हो सकता है। अगर आप स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आज के दिन फिट रहने का दृढ़ संकल्प लेना फायदेमंद हो सकता है। आज से एक्सरसाइज और प्राणायम करना शुरू करें। 

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज मेंटल हेल्थ को लेकर कई फायदे मिल सकते हैं। इस राशि की गृहणियाँ आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकती हैं और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकती हैं। मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए आप मेडिटेशन की क्लासेस भी ले सकती हैं। 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज ठीक बना रह सकता है। अगर आपके घर में सेहत से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या चल रही है तो ऐसे में आज घरेलू नुस्खों का प्रयोग करके भी आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। 

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कुंभ राशि के कुछ लोगों को आंख या कान में संक्रमण हो सकता है। बदलता मौसम आपको बीमार महसूस करा सकता है। इसलिए ऐसे में खान-पान और व्यायाम का खासतौर पर ध्यान रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज फिट रहने के लिए दृढ़ संकल्प लेना कारगर हो सकता है। कुछ लोग धूम्रपान या कैफीन छोड़ सकते हैं। दिन को बेहतर बनाए रखने के लिए सैर जरूर करें साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। 

Read Next

Stroke Recovery Tips: स्ट्रोक से रिकवरी करने में मदद करेंगे ये 5 ट‍िप्‍स, रोज करें फॉलो

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version