31 अक्टूबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट से विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
31 अक्टूबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। सभी को अपनी सेहत के हाल के बारे में पहले से ही जानना होता है। कुछ लोगों को करियर तो किसी को सेहत की चिंता रहती है। सभी की राशि के हिसाब से स्वास्थ्य अलग-अलग हो सकता है। हो सकता है कोई आज पूरी तरह स्वस्थ रहेगा तो किसी को पुरानी बीमारी का सामना भी करना पड़ सकता है। आज के दिन सिंह और मिथुन राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। 30 अक्टूबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार। 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में अच्छा हो सकता है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसे ठीक बनाए रखने के लिए अपनी नियमित दिनचर्या में किसी भी प्रकार की गलती न करें। 

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में सामान्य साबित हो सकता है। आज आपको मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए नियमित तौर पर मेडिटेशन और प्राणायाम करें। 

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में अच्छा हो सकता है। आज आपकी फीजिकल हेल्थ बेहतर रहेगी, लेकिन थोड़ी सी भी लापरवाही बरतना आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती है। इसलिए सेहत का खासतौर पर ध्यान रखें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य होगा। आज आपको पुरानी किसी बीमारी का सामना करने के साथ ही मेंटल हेल्थ से जु़ड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन सकारात्मक सोच रखें। 

rashi 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा साबित हो सकता है। आज आपको सेहत के लिहाज से उपलब्थी मिल सकती है। आपकी कोई पुरानी बीमारी भी ठीक हो सकती है। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य होगा। इसे स्थिर या फिर और बेहतर बनाने के लिए कुछ भी खाने से पहले उसकी क्वालिटी चेक करें। गलत खान-पान फॉलो करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा होगा। लेकिन आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के प्रयास करने होंगे। काम के प्रेशर को लेकर मानसिक स्वास्थ्य में कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा हो सकता है। आज के दिन आपके बीमार होने की आशंका कम है। लेकिन इसे बेहतर बनाए रखने के लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना न भूलें। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर साबित हो सकता है। डाइट और एक्सरसाइज में होने वाली कमी के कारण आपको शारीरिक समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य होगा। इस राशि के लोगों को आज बेहतर स्वास्थ्य की अनुभूति हो सकती है। इसके लिए अच्छी डाइट लें। आप सब्जियों और हाई प्रोटीन फूड्स का सेवन कर सकते हैं। 

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य होगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए प्राणयाम करने के साथ ही सुबह उठकर मेडिटेशन भी करें। इससे दिन बेहतर गुजरेगा। 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा हो सकता है। आज के दिन अपने आहार को लेकर सतर्कता बरतें। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ ही मौसम बदलने के कारण होने वाली समस्याओं से भी बचा जा सकता है। 

Read Next

Seasonal Affective Disorder: क्यों होता है सीजनल एफेक्टिव डिसऑर्डर? 19 वर्षीय अमरीन कौर की केस स्टडी से समझें

Disclaimer