3 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट से विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
3 नवंबर 2023: स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल


लोग अपने स्वास्थ्य के बार में पहले से ही जानना चाहते हैं। सभी की चाह होती है कि उनकी सेहत का हाल उन्हें पहले से ही पता लग जाए। जिससे वे सेहत के प्रति सतर्क हो जाएं। हर कोई सिर्फ लव लाइफ और करियर को लेकर ही उत्सुक नहीं होता, बल्कि बहुत से लोग अपने स्वास्थ्य का भविष्य भी जानना चाहते हैं। आज के दिन मेष, मिथुन और सिंह राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। वहीं, वृष, कर्क और मकर राशि के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ छोटी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। 3 नवंबर के दिन यानी आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, बता रहे हैं न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार। 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में अच्छा हो सकता है। आज के दिन आप उर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अगर आप चाहते हैं कि आपका आज का दिन ऐसा ही बीते तो इसके लिए खुश रहें और फिटनेस पर जरूर ध्यान दें। 

वृष राशि 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में सामान्य होगा। इस राशि के लोगों को आज पाचन से जुड़ी कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए अपने आहार के प्रति सतर्कता बरतें। 

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में अच्छा हो सकता है। आज आपका पूरा दिन खुशी के साथ बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसे इसी तरह बनाए रखने के लिए योग और मेडिटेशन करना न भूलें। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य होने वाला है। हो सकता है आज आपको सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं का सामना भी करना पड़े। ऐसे में घबराए नहीं और शांत रहकर मेडिटेशन करें। 

rashi

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा होगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य और पाचन तंत्र मजबूत होगा, लेकिन इसे स्थिर बनाए रखने के लिए आपको एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना पडे़ेगा।  

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा होगा। आज आपके पुराने काम बन सकते हैं और शरीर में उर्जा की कमी भी नहीं महसूस होगी। आजके दिन आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा होगा। आपको पुरानी किसी बीमारी में भी आज के दिन सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसे में गलत खान-पान की ओर जाने से बचें। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य होगा। आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा होगा। आज के दिन आपको आहार और विचार पर खातौर पर ध्यान देने की जरूरत होगी। कोई भी ऐसी चीज न खाएं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाए। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आपको मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। 

कुम्भ राशि 

कुम्भ राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में सामान्य होगा। आपका आज का दिन बेहतर गुजरेगा। इसके लिए नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज करें। 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में अच्छा हो सकता है। इसके लिए अपनी डाइट को हेल्दी बनाए रखें। इसके लिए आप हरी सब्जियां और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। 

Read Next

मैमोग्राफी और थर्मोग्राफी में क्या अंतर होता है? ब्रेस्ट हेल्थ के लिए क्या है बेहतर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version