
हर किसी को अपनी सेहत के बारे में जानने की इच्छा होती है। वैदिक ज्योतिष की कुल 12 राशियों में स्वास्थ्य के लिहाज से एक दूसरे का दिन अलग-अलग हो सकता है। मेष और कर्क राशि वाले लोगों को किसी पुरानी बीमारी या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़गा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज इनका दिन बेहतर होने वाला है। वहीं, आज के राशिफल में वृष और मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। चलिए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्गार्थ एस कुमार से जानते हैं आज के राशिफल के बारे में।
मेष राशि
मेष राशि के लोंगों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल अच्छा साबित हो सकता है। आज के दिन अपने स्वास्थ्य को और अच्छा बनाए रखने के लिए आपको डाइट पर ध्यान देने की जरूरत होगी। इसके लिए आप सब्जियों और फलों का सेवन कर सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल सामान्य है। इसके लिए आपको आज के दिन सूरज की किरणों से बचने की जरूरत है। इसके लिए बाहर जाने से पहले फुल बाजू के कपड़े पहनें साथ ही छाता लेकर चलें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल सामान्य साबित हो सकता है। इसके लिए नियमित तौर पर योग करें और डाइट को हेल्दी मेनटेन करके रखें। ऐसा करने से स्वास्थ्य और बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल अच्छा है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको केवल अपने नियमित कार्यों के प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आपको किसी पुरानी बीमारी या फिर अन्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज के दिन कोई ऐसी चीज का सेवन न करें, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल सामान्य है। आज के दिन खासकर ऐसी किसी चीज को न खाएं, जिससे सेहत को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल सामान्य हो सकता है। आपका दिन आज स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर होगा। इसे और बेहतर बनाए रखने के लिए व्यायाम करना न भूलें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल सामान्य है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने आहार की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। इसके लिए नियमित व्यायाम करें और हेल्दी डाइट रखें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल अच्छा है। आज आपकी शरीर में उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। आपको इसके लिए अपनी सोच और विचारों को सकारात्मक रखना होगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल सामान्य है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन इसके लिए कोई ऐसी गलती नहीं करें, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचे।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के लोगों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल सामान्य है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने आहार के साथ सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके लिए जंक फूड या तला-भुना खाने से परहेज करें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल अच्छा है। आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा और आपको इसे बनाए रखने के लिए अपने आहार पर ध्यान देना होगा। अपनी डाइट में फल, सब्जियों आदि का सेवन करें और नियमित तौर पर व्यायाम करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version