घर के बड़े बुजुर्ग अक्सर कहा करते हैं लंबा और स्वस्थ जीवन जीना है तो खाने में फल और सब्जियां ज्यादा लो। फल और सब्जियों से शरीर को आयरन, प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस और कई विटामिन व मिनरल्स मिलते हैं। जिससे बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है। ऐसा ही एक फ्रूट है किवानो। कुछ जगहों पर किवानो फल को कांटेदार खरबूजा भी कहा जाता है। यह बाहर से नींबू और भीतर से खीरे जैसा नजर आता है। देखने में थोड़ा अजीब होने की वजह से लोग किवोना फल को खाने से बचते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो बीमारियों का खतरा कम करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं किवोना खाने के फायदों के बारे में। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ओनली मॉय हेल्थ की टीम ने दिल्ली स्थित भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट पूजा सिंह से बातचीत की।
इम्यूनिटी को करता है स्ट्रांग
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा सिंह का कहना है कि किवोना फल अफ्रीकी खरबूजा भी कहा जाता है। ड्रैगन फ्रूट की तरह की किवानो फल की जानकारी भी भारतीयों में कम है। यह एक एक्जोटिक फ्रूट है, जिसमें विटामिन सी, ए, पोटेशियम और डायट्री फाइबर होता है। किवानो फल का सेवन करने से इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग रहने से मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल इंफेक्शन के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः OMH Self Tried: डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवरी के मैंने खाया तीसी-भात, जानें इसकी रेसिपी और फायदे
वजन घटाने में सहायक
पूजा सिंह का कहना है कि किवानो फल में हाई फाइबर पाया जाता है। नाश्ते में अगर इस फल का सेवन किया जाए तो यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। जब पेट भरा हुआ महसूस करता है तो आप मंचिंग और ओवर ईटिंग से बच जाते हैं, जिससे वजन को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट की मानें तो जो लोग वेट लॉस या मोटापा कम करना चाहते हैं उन्हें अपनी डाइट में किवानो को जरूर शामिल करना चाहिए।
खून की कमी को करता है पूरा
किवानो में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और आयरन होता है। आयरन का सही मात्रा में सेवन करने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। साथ ही, किवोना खून में ऑक्सीजन की सप्लाई को बढ़ाने में मददगार है।
आंखों को बनाता है हेल्दी
किवानो फ्रूट में विटामिन A पाया है। विटामिन ए आंखों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। शरीर में विटामिन ए की कमी की वजह से रतौंधी जैसी बीमारी हो सकती है। किवानो शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए बहुत अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ेंः हाइपोथायरायडिज्म के रोगी हो सकते हैं कब्ज से ज्यादा परेशान, इसे ठीक करने के लिए पिएं ये स्पेशल चाय
हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार
एक्सपर्ट की मानें तो किवानो फल में कैल्शियम की मात्रा में भी भरपूर होती है। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही यह फ्रैक्चर को जल्दी भरने और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में भी मददगार होता है। Image Credit: Freepik.com