हार्मोन्स के कारण होने वाले मुंहासों (हार्मोनल एक्ने) के लक्षण, कारण और इससे छुटकारा पाने के उपाय

हार्मोनल एक्ने की समस्या मुख्य तौर पर हार्मोन के असंतुलित होने के कारण होती है। ऐसे में जानते हैं हार्मोनल एक्ने के कारण, लक्षण और बचाव
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्मोन्स के कारण होने वाले मुंहासों (हार्मोनल एक्ने) के लक्षण, कारण और इससे छुटकारा पाने के उपाय

वैसे तो चेहरे पर एक्ने की समस्या या दाग धब्बों की समस्या कई कारणों से हो सकती है। लेकिन इसका एक कारण हारमोंस का इंबैलेंस होना भी है। बता दें कि जब हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं तब भी चेहरे पर एक्ने की समस्या हो सकती है। बता दें कि यह समस्या मुख्य तौर पर टीनएजर्स को प्रभावित करती है। इसके अलावा हार्मोनल एक्ने की समस्या प्रेगनेंसी के दौरान, मेनोपॉज के दौरान या पीरियड्स के दौरान भी देखी जा सकती है। ऐसे में इसके लक्षण, कारणों और बचाव के बारे में जानना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की एक्ने की समस्या होने पर लक्षण, बचाव और कारण क्या हैं। इसके लिए हमने श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा (Consultant Dermatologist Dr. T.A.Rana) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

हार्मोनल एक्ने के लक्षण

एक्ने की समस्या मुख्य रूप से कंधे, पीठ, गर्दन, त्वचा, हाथ आदि पर हो सकती है। ऐसे में लक्षणों के तौर पर व्यक्ति को वाइटहेड्स होना, ब्लैकेड होना, सिस्ट होना आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Periods Acne: क्या आपको भी पीरियड्स के दौरान निकल आते हैं मुहांसे? जानें पीरियड्स एक्ने से बचाव के टिप्स

हार्मोनल एक्ने के कारण

हार्मोनल एक्ने होने के पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। जानते हैं इन कारणों के बारे में...

1 - जब महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं तो उस दौरान उनके शरीर में एंड्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन के स्तर पर बदलाव आता है, जिसके कारण वे पिंपल्स या एक्ने की समस्या का शिकार हो जाती हैं।

2 - जब महिलाओं को अनियमित पीरियड्स का सामना करना पड़ता है तब भी उनकी बॉडी में हार्मोनल एक्ने की समस्या हो सकती है।

3 - प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्ट्रोन या एंड्रोजेनिक हार्मोन के स्तर में बदलाव आने लगता है, जिसके कारण ऑयल ग्लैंड से ऑयल की मात्रा ज्यादा आने लगती है और चेहरे की त्वचा ऑइली हो जाती है, जिसके कारण हार्मोनल एक्ने समस्याएं हो सकती हैं।

4 - यदि महिलाएं अधिक मात्रा में तेल-मसाले या जंक फूड आदि का सेवन करती हैं तब भी एक्ने की समस्या हो सकती है।

5 - जब महिलाएं तनाव से ज्यादा ग्रस्त रहती हैं तो उनके शरीर में हार्मोन का लेवल असंतुलित हो जाता है, जिसके कारण हार्मोनल एक्ने की समस्या हो सकती है।

ऊपर बताए गए कारण बेहद आम है और सामान्य भी। लेकिन कुछ ऐसे शारीरिक कारण भी होते हैं जिसके कारण महिलाओं को हार्मोनल एक्ने की समस्या हो सकती है।

हार्मोनल एक्ने होने पर किन चीजों से रखें परहेज

अपनी डाइट में कुछ चीजों को घटाकर हार्मोनल एक्ने की समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है-

1 - रेड मीट का सेवन करने से बचें

2 - पास्ता या व्हाइट ब्रेड आदि का सेवन ना करें।

3 - डेरी प्रोडक्ट का सेवन भी ना करें।

4 - शुगर यानि चीनी का सेवन करने से बचें। इसकी जगह पर प्राकृतिक चीनी का सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें- Teenage Skin Care Tips: टीनएज में इन 4 चीजों से रहें दूर, एक्ने और पिंपल्स से होगा बचाव

हार्मोनल एक्ने होने पर क्या करें

1 - भरपूर मात्रा में 10 से 12 गिलास पानी पिएं।

2 - अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज या योगा को जरूर जोड़ें।

3 - स्ट्रेस यानी तनाव को बाय-बाय बोलें।

4 - भरपूर नींद लें और समय पर सोएं और समय पर उठें।

5 - मोटापे को नियंत्रित करें।

6 - हरी सब्जियों को अपनी डाइट में जोड़ें।

7 - अपने आहार में विटामिन ई से भरपूर फल और सब्जियों को जोड़ें।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि हार्मोनल एक्ने की समस्या हार्मोन चेंज होने के कारण हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले ये पता लगाना जरूरी है कि किस कारण आपके हार्मोन चेंज हो रहे हैं। उसके बाद ही इस समस्या का इलाज किया जा सकता है। हालांकि हार्मोनल एक्ने की समस्या होने पर ऊपर बताए गए घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है।

इस लेख में फोटोज़ Freepik और shutterstock से ली गई हैं। 

Read Next

आंखों का ऑपरेशन कराने के बाद जरूरी हैं ये 6 सावधानियां, डॉक्टर से जानें क्या करें और क्या नहीं

Disclaimer