पुरुष रोजाना इस तरह करें शहद और किशमिश का सेवन, सेहत बनेगी दुरुस्त

शहद के साथ किशमिश का सेवन करने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है। ये पुरुषों की यौन क्षमता को बढ़ावा देने में मददगार साबित होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुष रोजाना इस तरह करें शहद और किशमिश का सेवन, सेहत बनेगी दुरुस्त

Honey and Raisins Health Benefits for Men: भारतीय घरों में किशमिश का इस्तेमाल बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है। कई तरह के मिष्ठान को बनाने के लिए किशमिश का प्रयोग होता है। किशमिश सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है इसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों (Raisins Health Benefits) तक को खाने की सलाह दी जाती है। किशमिश में पोटेशियम, कॉपर, विटामिन बी6, कैल्शियम पाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी किशमिश का सेवन शहद के साथ किया है? जी हां किशमिश और शहद को जब एक साथ खाया जाता है तो इससे शरीर को दोगुना फायदा होता है। 

खासकर पुरुष किशमिश और शहद का सेवन एक साथ करें तो ये शारीरिक कमजोरी को ठीक करने में मदद करता है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं पुरुषों के लिए किशमिश और शहद के फायदे।

इसे भी पढ़ेंः 40+ उम्र वालों को साल में एक बार जरूर करवाने चाहिए ये 5 टेस्ट, AIIMS के डॉक्टर से जानें क्यों है जरूरी

शहद और किशमिश का मिश्रण बनाने का तरीका - How to Make Honey and Raisins Mixture

  • एक कटोरी में थोड़ी सी किशमिश डालकर स्टोर करें। 
  • अब एक कटोरी में शहद डालें और उसमें किशमिश डालें। ध्यान रहे कि कटोरी में इतना शहद होना चाहिए कि किशमिश पूरी तरह से उसमें डूब जाए। 
  • आधे घंटे तक किशमिश को शहद में ऐसे ही भिगोकर रखें। 
  • किशमिश और शहद के इस मिश्रण को किसी कांच के बर्तन में स्टोर करें।
  • आपका किशमिश और शहद का मिश्रण तैयार है। 
  • पुरुष इस पेस्ट का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट कर सकते हैं। 
  • किशमिश और शहद का सेवन करते वक्त ध्यान दें कि इसका सेवन करने के लगभग 1 घंटे तक आपको किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना है।
  • पुरुष लगातार 15 दिनों तक किशमिश और शहद का सेवन करते हैं, तो ये उन्हें फर्क महसूस होने लगेगा।

Honey and Raisins Health Benefits for Men in Hindi

शहद और किशमिश खाने के फायदे - Benefits of Honey and Raisins 

इम्यूनिटी को करता है बूस्ट

किशमिश और शहद का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। किशमिश और शहद के मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये बदलते मौसम में होने वाले संक्रमण, फ्लू और इंफेक्शन को ठीक करता है। 

स्पर्म काउंट बढ़ाता है किशमिश और शहद

किशमिश और शहद का मिश्रण पुरुषों में होने वाली यौन परेशानियों को भी ठीक करने में मदद करता है। दरअसल, किशमिश में एमीनो एसिड पाया जाता है। जब पुरुष किशमिश का सेवन करते हैं तो इससे उनके स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है। जिन पुरुषों को स्पर्म से संबंधित समस्याएं होती हैं उन्हें सुबह खाली पेट किशमिश और शहद का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 

इसे भी पढ़ेंः बदलते मौसम में गर्भवती महिलाएं रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं बिगड़ेगी तबीयत

शारीरिक ताकत को बढ़ाता है किशमिश और शहद

किशमिश और शहद का सेवन एक साथ करने से ये शारीरिक ताकत को बढ़ाने में मदद करता है। किशमिश में पाया जाने वाले कार्बोहाइड्रेट्स, फ्रुक्टोज, ग्लूकोज, आयरन और पोटेशियम जब शहद के पोषक तत्व के साथ मिलते हैं तो शारीरिक ताकत को बढ़ाने में मदद करते हैं। 

Read Next

गुनगुने पानी के साथ खाएं सौंफ और धनिया पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer