योगर्ट में ये 4 चीजें मिलाकर बनाएं बेहतरीन फेस मास्क, दूर हो जाएंगी चेहरे की कई समस्याएं

योगर्ट से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करने से आपके स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं, जानें इसे तैयार करने और इस्तेमाल के तरीके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
योगर्ट में ये 4 चीजें मिलाकर बनाएं बेहतरीन फेस मास्क, दूर हो जाएंगी चेहरे की कई समस्याएं


आज के समय में सुंदर दिखना हर किसी की चाहत होती है, लेकिन आज की लाइफस्टाइल, खानपान और प्रदूषण जैसे कारकों की वजह से लोगों की स्किन पर बुरा असर पड़ता है। खूबसूरती बरकरार रखने के लिए और प्रदूषण व तनाव की वजह से स्किन पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए आप तमाम तरीके अपना सकती हैं। आप चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए और ग्लो बढ़ाने के लिए योगर्ट से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं। योगर्ट फेस मास्क स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद और प्रभावी माना जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि आप इसे आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं। योगर्ट में मौजूद गुण आपकी स्किन पर दाग धब्बे, मुहांसे आदि से छुटकारा दिलाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पर निखार आता है। इसमें मौजूद गुण स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ ही उसका ग्लो बढ़ाने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं योगर्ट फेस मास्क के फायदे और इसे तैयार करने व इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में।

योगर्ट फेस मास्क के फायदे (Yogurt Face Mask Benefits)

Yogurt-Face-Mask-For-Glowing-Skin

योगर्ट में मौजूद गुण स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके इस्तेमाल से आप स्किन से डार्क स्पॉट्स, मुहांसे, दाग आदि को दूर कर सकती हैं और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए इसका इस्तेमाल बहुत उपयोगी माना जाता है। योगर्ट में मौजूद गुण चेहरे पर एजिंग के प्रभाव को भी दूर करने में फायदेमंद माने जाते हैं। योगर्ट फेस मास्क का इस्तेमाल से आपकी स्किन को मिलने वाले फायदे इस प्रकार से हैं।

इसे भी पढ़ें : त्‍वचा पर नेचुरल ग्‍लो लाने और बालों कर हर प्राब्‍लम का इलाज है छाछ, जानें उपयोग का तरीका

1. स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए योगर्ट बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन-विट्रो और इन-विवो स्टडी के मुताबिक स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।

2. स्किन की चमक को बढ़ाने के लिए योगर्ट से बना फेस मास्क बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से योगर्ट फेस मास्क इस्तेमाल करने से आपकी स्किन की ग्लो बढ़ती है।

3. यूवी किरणों से बचाव के लिए भी योगर्ट फेस मास्क बहुत उपयोगी होता है। यूवी किरणों की वजह से स्किन पर पड़ने वाले प्रभाव से बचने के लिए इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

4. मुहांसे, दाग-धब्बे आदि को दूर करने के लिए योगर्ट फेस मास्क बहुत उपयोगी माना जाता है।

5. स्किन पर पड़ी झुर्रियों को कम करने के लिए योगर्ट फेस मास्क का इस्तेमाल बहुत उपयोगी माना जाता है।

6. योगर्ट में मौजूद एंटी एजिंग प्रभाव स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन पर एजिंग का असर नहीं दिखता है।

7. स्किन की सूजन और इन्फेक्शन जैसी समस्या को दूर करने के लिए योगर्ट फेस मास्क बहुत उपयोगी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : हर किसी की त्वचा पर काम नहीं करता एक जैसा फेस मास्क, जानें स्किन टाइप के अनुसार कैसे चुनें सही फेस मास्क?

Yogurt-Face-Mask-For-Glowing-Skin

योगर्ट फेस मास्क बनाने का तरीका (Tips To Make Yogurt Face Mask At Home)

योगर्ट फेस मास्क को आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप इस तरीके का इस्तेमाल करें।

1. ऑयली स्किन के लिए योगर्ट फेस मास्क

  • 1/2 कप योगर्ट
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

सबसे पहले इन सब चीजों को एक बाउल में डाल लें।

इसके बाद इन चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस मास्क तैयार करें।

इस फेस मास्क को अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

2. रूखी स्किन के लिए योगर्ट फेस मास्क

  • 1/4 कप योगर्ट
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

इन चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस मास्क तैयार करें।

इस फेस मास्क को अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें : Skin Pigmentation: स्किन पिगमेंटेशन दूर करते हैं ये 5 फल, जानें इस्तेमाल करने के तरीके

3. हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए योगर्ट फेस मास्क

  • 1 कप योगर्ट
  • ताजे नींबू का रस

दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस मास्क तैयार करें।

इस फेस मास्क को अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

4. मॉइश्चराइज करने के लिए योगर्ट फेस मास्क

  • 1/2 कप योगर्ट
  • 2 बड़ी चम्मच नींबू का रस 
  • 1 बड़ी चम्मच शहद

इन चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस मास्क तैयार करें।

इस फेस मास्क को अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें : रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस मास्क, कॉस्मेटोलॉजिस्ट से जानें बनाने का तरीका

हफ्ते में दो बार योगर्ट फेस मास्क का इस्तेमाल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे, मुहांसे आदि दूर हो जाते हैं। इसके अलावा स्किन पर ग्लो भी तेजी से बढ़ता है।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

मुंहासों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 आसान उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version