आंखें शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। आंखों में जरा सी परेशानी व्यक्ति को काफी डिस्टर्ब कर सकती है। घंटों लैपटॉप के आगे काम करना, देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण आंखों के नीचे काले घेरे होना और आंखों के नीचे स्किन का ड्राई होना आम समस्या है। ये समस्याएं फेस की सुंदरता को कम करती हैं। आइए जानते हैं आंखों के लिए कुछ हेल्दी अंडर आई मास्क, जो आपके आंखों के नीचे की स्किन को हाइड्रेट करेंगे और काले घेरों को दूर करने में मदद करेंगे।
कीवी और दही का मास्क
कीवी और दही आंखों के नीचे की स्किन को हाइड्रेट करने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए कीवी का पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट में दही को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को आंखों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। इस मास्क को 10 मिनट तक लगा रहने दें। फिर किसी साफ कॉटन के कपड़े से इस मास्क को साफ करें और मुंह सादे पानी से धो लें।
पपीता और नींबू का मास्क
पपीता और नींबू का मास्क बनाने के लिए पपीते का पेस्ट बनाकर कटोरी में रखें। अब इसमें नींबू का रस, गुलाब की पंखुडियां और हल्दी मिला कर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को आंखों के आसपास की स्किन पर लगाएं। ये पेस्ट काले घेरों को कम करके स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है।
अनानास मास्क
अनानास या पाइन एप्पल मास्क को बनाने के लिए अनानास को ब्लेंडर में डालकर पीस लें। अब इसमें हल्दी मिलाकर आंखों के आसपास लगाएं। इस मास्क को 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन को हाइड्रेट करने के साथ डार्क सर्कल्स को कम करने में मददगार है।
स्ट्रॉबेरी मास्क
स्ट्रॉबेरी मास्क आंखों के आसपास स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन को हाइड्रेट करने के साथ स्किम की रंगत को भी निखारता है। स्ट्रॉबेरी स्किन को अच्छे से हाइड्रेट भी करता है, जिससे स्किन चमकदार बनती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 स्ट्रॉबेरी को लें। इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट में विटामिन ई ऑयल और गुलाब जल को मिलाकर मास्क तैयार करें। अब इस मास्क को आंखों के आसपास स्किन पर लगाएं। इस मास्क को 10 मिनट लगा रहने देने के बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें।
एवोकाडो और एलोवेरा मास्क
एवोकाडो और एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट करते हैं। नियमित इस मास्क के उपयोग से स्किन चमकदार बनती है। इस मास्क का इस्तेमाल करने के लिए एवोकाडो का पेस्ट बनाएं अब इस पेस्ट में एलोवेरा जेल मिलाएं। दोनों का मिश्रण बनाकर आंखों के आसापास एरिया पर लगाएं। 10 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को वॉश करें।
इसे भी पढ़ें- घुटने में दर्द और सूजन बढ़ा सकते हैं ये फूड्स, गठिया रोगी करें कम सेवन
ये सभी मास्क आंखों के आसपास स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये अंडर आई स्किन को हाइड्रेट करने के साथ डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाते हैं और रंगत में सुधार लाते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik