मच्छरों ने कर दिया सोना मुहाल? आज ही घर पर बनाएं ये देसी मॉस्किटो रिपेलेंट

Homemade Mosquito Repellent : घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों से बनाया गया मॉस्किटो रिपेलेंट सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मच्छरों ने कर दिया सोना मुहाल? आज ही घर पर बनाएं ये देसी मॉस्किटो रिपेलेंट


Homemade Mosquito Repellent : गर्मी का मौसम आया नहीं और रात की नींद में खलल डालने के लिए मच्छर घरों में मंडराने लगते हैं। अपने डंक मार-मार कर ये मच्छर हाथ, पैर और चेहरे का बुरा हाल कर देते हैं। कई बार तो  मच्छरों को भगाने के लिए क्वाइल जलाने और मच्छरदानी को ठीक करने में ही रात निकल जाती है। पिछले कई दिनों से मेरे साथ ऐसा ही हो रहा है। शाम को जैसे ही मैं घर पहुंचती हूं, मच्छरों का एक पूरा झुंड मेरे ऊपर अटैक कर देता है। किचन में खाना बनाने से लेकर, बाथरूम जाने तक मच्छरों ने मुझे परेशान कर दिया है। इन मच्छरों को भगाने के लिए मैंने कई तरह की क्वाइल, बाजार में मिलने वाले बदबूदार स्प्रे और लिक्विड का इस्तेमाल किया, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। लेकिन मच्छरों को भगाने वाले इन केमिकल्स वाले प्रोडक्ट को यूज करने की वजह से मुझे सांस लेने में जरूर प्रॉब्लम होने लगी।

आज सुबह जब मैंने मॉम को यह बात बताई, तो उन्होंने मुझको मच्छरों को भगाने का एक देसी नुस्खा बताया है। मॉम ने कहा कि मैं घर में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों से देसी मॉस्किटो रिपेलेंट बना सकती हूं। जब मॉम ने कोई चीज कही, तो इसे ट्राई करना तो बनता है बॉस। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इस देसी मॉस्किटो रिपेलेंट को बनाने का तरीका।

Homemade-Mosquito-Repellent

घर पर मच्छरों को भगाने वाला मॉस्किटो रिपेलेंट कैसे बनाएं?

मच्छरों को भगाने वाले रिपेलेंट को बनाने के लिए आपको कुछ खास चीजों की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते है इसके बारे में...

सामग्री की लिस्ट

  • नीम की पत्तियां
  • लहसुन के छिलके
  • प्याज के छिलके
  • तेजपत्ता - 7 से 10 पीस
  • लौंग के टुकड़े - 3 से 4 पीस
  • कपूर का टुकड़ा - 1 से 2 पीस
  • नारियल का तेल - 4 से 5 चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले नीम की पत्तियों को सुखाकर पीस लीजिए। अब इसमें प्याज, लहसुन के छिलके डालकर ग्राइंड करें।
  • ग्राइंड की हुई चीजों में तेजपत्ता, लौंग और कपूर मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
  • एक स्प्रे बोतल लें और उसमें 2 से 3 चम्मच नारियल का तेल डालें।
  • इसी तेल में बनाया हुआ मिश्रण डाल दें। आपका देसी मॉस्किटो रिपेलेंट इस्तेमाल के लिए तैयार हो चुका है।

इसे भी पढ़ेंः मच्छरों से बचाने वाला कॉइल सेहत के लिए है हानिकारक, डॉक्टर से जानें इसके नुकसान

Homemade-Mosquito-Repellent

मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल कैसे करें? - How to Use Mosquito Repellent

आप घर पर तैयार किए गए इस स्प्रे को सुबह और शाम को घर के कोने-कोने में छिड़क सकते हैं। इसको बनाने में इस्तेमाल सामग्रियों की जो बदबू है वो मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। आप चाहें तो इस लिक्विड का इस्तेमाल मशीन के साथ भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः घर में नहीं भटकेगा एक भी मच्छर, आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

मॉस्किटो रिपेलेंट पाउडर का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

आप चाहें तो इसका इस्तेमाल पाउडर के तौर पर भी कर सकते हैं। इसके लिए एक मिट्टी के दिए में एक कपूर डालें। कपूर के साथ दिए में आधा चम्मच तैयार किया हुआ पाउडर डालकर जलाएं। इसका धुआं घर के कोने-कोने में फैलाएं। ऐसा करने से मच्छर घर से दूर भाग जाएंगे और आपको रात को सुकून की नींद आएगी।

Pic Credit: Freepik.com

Read Next

लंबी वॉक या एक्‍सरसाइज के बाद पैरों में होती है खुजली? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, म‍िलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version