Hair Oil With Curry Leaves And Garlic: बढ़ता प्रदूषण, तनाव, पोषक तत्वों की कमी, गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और खराब लाइफस्टाइल के कारण आजकल बाल कम उम्र में ही झड़ने लगते हैं। झड़ने के साथ बालों की ग्रोथ भी रोक जाती हैं। इस कारण स्कैल्प नजर आने लगता है। बालों से नजर आता स्कैल्प शरीर की खूबसूरती को कम करता है। बहुत से लोग हेयरफॉल को रोकने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार बालों को सूट भी नहीं करते हैं। बालों की ग्रोथ बढ़ाने और हेयर फॉल को रोकने के लिए तेल बहुत कारगर होता है क्योंकि यह बालों को अंदरूनी तौर पर पोषण देता है और बालों को मॉइस्चर भी मिलता है। तेल बालों को मजबूत करता है और उन्हें हेल्दी भी रखता है। वैसे, तो मार्केट में कई तरह के तेल मौजूद है। लेकिन हेयरफॉल और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए घर पर भी करी पत्ते और लहसुन की मदद से तेल तैयार किया जा सकता है। यह तेल एंटीबैक्टीरियल गुण से मौजूद होता है। इस कारण इसको लगाने से डैंड्रफ की समस्या में भी आराम मिलेगा। घर पर इस तेल को आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं करी पत्ते और लहसुन से तेल कैसे बनाएं।
करी पत्ते और लहसुन से तेल बनाने का तरीका
सामग्री
1 कप- नारियल तेल
20-25- करी पत्ते
10-12- लहसुन की कली
1- एलोवेरा की ताजा पत्ती
1 छोटी- प्याज के टुकड़े
1 चम्मच- कलौंजी
1 चम्मच- मेथी दाने
करी पत्ते और लहसुन से तेल बनाने का तरीका
करी पत्ते और लहसुन से तेल बनाने के लिए एक कड़ाही लें। इसमें नारियल तेल को डालें। अब इस तेल में सबसे पहले प्याज, एलोवेरा को डालें। इन चीजों को मिलाते हुए 5 मिनट तक चलने दें। अब इसमें करी पत्ता और लहसुन को डालकर कुछ देर और पकाएं। अब इसमें कलौंजी और मेथी दाने को डालकर 1 से 2 मिनट के लिए चलाएं। इस तेल को 5 से 7 मिनट के लिए पकने दें। ध्यान रखें समय-समय पर तेल को चलाते रहें। अब गैस को बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। जब तेल ठंडा हो जाएं, तो इसे छानकर शीशी में भर लें। अब जरूरत होने पर इस तेल को हल्का गर्म करके इस तेल से बालों की मसाज करें। यह नेचुरल तेल बालों की कई समस्याओं को दूर करेगा। इस तेल को हफ्ते में 1 बार लगाने से हेयर फॉल रोक जाएगा और जड़ से भी बाल उगने शुरू हो जाएंगे। इस तेल को रात को लगाकर सो जाएं और सुबह होने पर माइल्ड शैंपू से बालों को वॉश करें। यह तेल बालों को अंदरूनी तौर पर मजबूत बनाएगा।
इसे भी पढ़ें- झड़ते बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, बाल बनेंगे मजबूत-घने
करी पत्ते और लहसुन का तेल लगाने के फायदे
- करी पत्ते और लहसुन का तेल लगाने से हेयर फॉल की समस्या से निजात मिलती है।
- यह तेल नियमित लगाने से स्कैल्प पर नए बाल उगते हैं और गंजेपन की समस्या दूर होती है।
- करी पत्ते और लहसुन एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। इस तेल को लगाने से डैंड्रफ की समस्या में आराम मिलता है।
- यह तेल बालों में लगाने से बालों को पोषण मिलता है और वह अंदरूनी तौर पर मजबूत होते है।
- यह तेल रूखे बालों की समस्या को भी दूर करेगा।
करी पत्ते और लहसुन का तेल घर पर बनाया जा सकता है। हालांकि, इस तेल को लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version