तेल बालों को पोषक तत्व प्रदान करता है। इसलिए अधिकतर बड़े-बुजुर्ग बालों में तेल लगाने की सलाह देते हैं। बालों में मसाज करने से आपका दिमाग शांत होता है, साथ ही स्ट्रेस दूर होता है। बरसात के सीजन में बाल काफी ज्यादा चिपचिपे और बेजान नजर आते हैं। साथ ही इस मौसम में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जैसे- बालों का झड़ना, बाल सफेद होना, दो मुंहे बाल इत्यादि। बालों की इन समस्याओं से राहत पाने के लिए ऑयलिंग करना एक मात्र बेहतरनी उपाय है। घर पर तैयार हेयर ऑयल से बालों की इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही इन हेयर ऑयल के इस्तेमाल से आपके बाल लंबे और घने हो सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में घर पर हेयर ऑयल बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिससे आपको कई फायदे हो सकते हैं। चलिए जानते हैं होममेड हेयर ऑयल (Homemade Hair Oil) बनाने की विधि-
आंवला का तेल (Amla Hair Oil)
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आंवला का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं, बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए भी आप आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर तैयार आंवा हेयर हेयर से झड़ते और टूटते बालों की समस्या से राहत पाया जा सकता है। घर पर आंवला हेयर ऑयल बनाने के लिए 3 से 4 आंवला लें। इसे काटकर सूखने के लिए डालें। जब यह अच्छी तरह सूख जाए, तो 1 कटोरी लें। इसमें 2 चम्मच शीशम ऑयल, 4 चम्मच वर्जिन नारियल तेल मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके गर्म करें। इसके बाद इस तेल को ठंडा होने दें। बाद में इस तेल को 1 बोतल में घर लें। लीजिए आपका ऑलवा हेयर ऑयल तैयार है। इसे आप सप्ताह में 2 से 3 बार लगा सकते हैं। इससे आपको बालों की मजबूती बढ़ेगी।
इसे भी पढ़ें - रेशमी और मुलायम बालों के लिए गेंदे के फूल और नीम की पत्तियों से बनाएं ये खास हेयरपैक
टॉप स्टोरीज़
करी पत्ता और नारियल का तेल (Curry Leaves and Coconut Oil)
साउथ इंडियन फूड्स में करीपत्ता की इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। इसके अलावा इन फूड्स में नारियल तेल का भी मिश्रण होता है। इसलिए अधिकतर साउथ-इंडियन्स के बाल काफी काले होते हैं। करी पत्ता का इस्तेमाल न सिर्फ आप खाने में कर सकते हैं, बल्कि इसका इस्तेमाल हेयर ऑयल बनाने के लिए भी किया जा सकता है। नारियल का करी पत्ता का मिश्रण काफी बेहतरीन है। ये दोनों सामाग्री बालों में मेलनिन को बढ़ाने का कार्य करता है। इसमें मौजूद विटामिन बी बालों को अंदर से मजबूत करता है। साथ ही इससे आपके बालों में काफी अच्छी खूशबू भी आती है। इस तेल को तैयार करने के लिए 1 कटोरी नारियल तेल लें। इसमें कुछ करी पत्तियां डालें। अब दोनों को गर्म करें। बाद में इसे ठंडा करके एक बोतल में रख दें। जरूरत पड़ने पर इस तेल से अपने सिर की मसाज करें। इससे आपको काफी फायदा होगा।
गुड़हल का तेल (Homemade hibiscus oil)
गुड़हल के फूलों से तैयार चाय का सेवन करने से वजन कम होता है। इसके अलावा गुड़हल के फूलों के कई अन्य फायदे भी हैं। गुड़हल विटामिन ए, विटामिन सी और कई मिनरल्स गुणों से भरपूर होता है। अगर आप किसी हेयर पैक में गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके बालों की चमक बढ़ती है। इतना ही नहीं, इसके इस्तेमाल से आपके बाल काफी ज्यादा काले भी होते हैं। गुड़हल के फूलों से आप घर पर होममेड तेल भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आधा कप गुड़हल की पत्तियां लें। इसमें गुड़हल के 5 से 6 फूलों को मिक्स करें। अब इन फूल और पत्तियों को धूप में अच्छे से सुखाएं। इसके बाद इस तेल में आधा कप नारियल तेल मिक्स करें। इस तेल को अच्छी तरह मिक्स करके, एक बोतल में बंद करके रख दें। जब भी आप बाल में तेल लगाएं, तो इसे हल्का गुनगुना करके लगाएं। इससे आपको ठंडक मिलेगी। साथ ही मन को काफई राहत मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - गर्मी में सिर को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये 5 आयुर्वेदिक तेल, मिलेंगे अन्य कई फायदे
एलोवेरा तेल (Aloe-vera Oil)
स्किन की कई समस्याओं (Skin Problems) को दूर करने के लिए हम एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बालों को सॉफ्ट और शाइनिंग बनाने के लिए भी डायरेक्ट एलोवेरा जेल एप्लाई करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप घर पर एलोवेरा ऑयल भी तैयार कर सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से आपके बालों की चमक दोगुना बढ़ेगी। साथ ही बालों की अन्य समस्या भी दूर हो सकती है। एलोवेरा ऑयल तैयार करने के लिए 1 कढ़ाई में 2 कप नारियल तेल डालें। इसमें 5 से 6 चम्मच एलोवेरा जेल डालें। अब इसे करीब 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद आप इसमें मेंहदी की कुछ पत्तियां डालें। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। बता दें कि एलोवेरा में अमीनो एसिड्स होता है, जो बालों को मजबूती (Strong Hair) प्रदान करता है।
प्याज का तेल (Onion Oil for Hair)
प्याज का इस्तेमाल (Homemade Onion Oil) ज्यादातर खाने में किया जाता है। कई लोग प्याज के रस को अपने बालों में लगाते हैं, इससे डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। साथ ही कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। दरअसल, प्याज में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो इंफेक्शन को दूर करने में आपकी मदद करता है। इस तेल के इस्तेमाल से बालों की चमक बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें - पुरुषों के लिए खास है ये 5 हेयर ऑयल, गर्मियों में भी बालों में नहीं होगी चिपचिपाहट
तेल को तैयार करने के लिए 2 से 3 प्याज को अच्छी तरह काट लें। अब एक कढ़ाई चढ़ाएं। इसमें 2 कटोरी नारियल तेल डालें। अब इसमें कटे हुए प्याज डालें। इसमें आप 2 से 3 लहसुन की कलियां डालें। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और बाद में इसे ठंडा होने के लिए रख दें। आप चाहें, तो इसमें 3 से 4 बूंदे लैवेंडर या रोजमेरी एसेंशियल ऑयल का डाल सकते हैं। इसके बाद इस तेल को अपने फ्रिज में रख लें। करीब 10 दिनों तक आप इस तेल को अपने बालों में लगा सकते हैं।
इन तेलों के अलावा कई अन्य तेल भी आप घर पर तैयार कर सकते हैं। बाहर के खुशबूदार तेल की तुलना में यह तेल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके बालों को पोषक तत्व मिलेगा। साथ ही बालों की अन्य समस्याएं दूर होंगी।
Read more Articles on Hair Care in Hindi